इंदौर महापौर कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Diljit Dosanjh Indore Concert : इंदौर में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकियों का दौर जारी है, महापौर सचिवालय को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया
Bomb Detection and Disposal Squad conducts a security search operation at Indore Mayor Secretariat.
महापौर सचिवालय पर सुरक्षा जाँच करती टीम फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर महापौर सचिवालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी।

  • सूचना मिलते ही BDS, बम एस्कॉर्ट और डॉग स्क्वॉड ने चलाया सर्च ऑपरेशन।

  • 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बढ़ाई गई सतर्कता।

Indore Mayor Office Bomb Threat : इंदौर में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के महापौर कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

खास बात यह है कि 15 नवंबर को प्रस्तावित मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से ठीक पहले शहर में मिल रही लगातार धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

महापौर सचिवालय में पहुंची BDS की टीम

गुरुवार शाम धमकी की सूचना के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम महापौर सचिवालय पहुंची। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते के साथ बम एस्कॉर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में शामिल रहे।इंदौर में इससे पहले भी महापौर हाउस को बम से उड़ाने से धमकी दी गयी थी

चप्पे-चप्पे की बारीकी से हुई जांच

सुरक्षा टीमों ने महापौर सचिवालय के अलग-अलग हिस्सों, कमरों और परिसर में मौजूद स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। संभावित खतरे को देखते हुए जांच के दौरान सुरक्षा के सभी जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया गया। धमकियों के बाद इंदौर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं, हालाकि माना जा रहा है की जानबूझकर इस तरह की धमकिया दी जा रही है ।

Bomb Detection and Disposal Squad conducts a security search operation at Indore Mayor Secretariat.
स्वच्छता सम्मान लेकर इंदौर लौटे कैलाश विजयवर्गीय, एयरपोर्ट पर बोले- इंदौर पूरे देश के लिए रोल मॉडल

कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। ऐसे में शहर के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों को मिल रही बम धमकियों को सुरक्षा के लिहाज से गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं, वही जिस जगह कार्यक्रम होना है वहा के लिए भी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है, अलग अलग जगहों पर फिलहाल पुलिस इन मेल की जाँच कर रही है और संदिग्ध लोगो से पूछताछ की जा रही है ।