सागर के गढ़ौली खुर्द में अवैध रूप से संचालित तीन आहते मिले।
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तीनों आहते जेसीबी से ढहाए।
कार्रवाई से पहले अधिकारियों ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।
अवैध शराब कारोबारियों का रिकॉर्ड और संपत्तियां खंगाल रहा प्रशासन।
Bulldozer Action Against Illegal Liquor Shops Sagar: सागर जिले में अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार शाम पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गढ़ौली खुर्द पहुंची, जहां शराब दुकान के पास तीन अवैध आहते संचालित होते मिले।
टीम ने मौके पर जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद तीनों आहतों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पहले संबंधित जमीन के दस्तावेजों की जांच की। आहते अवैध पाए जाने पर तत्काल जेसीबी बुलाकर उन्हें तोड़ दिया गया। प्रशासन की ओर से अवैध रूप से शराब बेचने वालों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।
सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि सागर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गढ़ौली खुर्द में तीन अवैध आहतों पर जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दरअसल, सागर जिले में लगातार अवैध शराब की बिक्री और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद थाना पुलिस सक्रिय हुई है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि, सागर जिले में प्रशासन लगातार अवैध शराब की बिक्री और अवैध आहतों के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहा है। यह कार्रवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि इन अवैध आहतों के चलते जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।