दमोह-कटनी रेल मार्ग पर गुंडों के डर से चलती ट्रेन से दो साल की बेटी को लेकर कूदे पति-पत्नी, दोनों घायल

Dayodaya Express Train Incident MP: दमोह-कटनी रेल मार्ग पर बांदकपुर के पास दयोदय एक्सप्रेस से बच्ची संग कूदे पति-पत्नी, तीनों गंभीर घायल। ट्रेन में छूटी दूसरी बेटी को कटनी आरपीएफ ने बचाया।
Couple Jumps from Moving Train Damoh Katni Rail Route
गुंडों के डर से चलती ट्रेन से कूदे पति-पत्नी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • दमोह-कटनी रेल मार्ग पर बांदकपुर के पास पति-पत्नी दो साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन से कूदे।

  • हादसे में पति-पत्नी और उनकी ढाई साल की बेटी गंभीर रूप से घायल।

  • अशोकनगर स्टेशन पर अज्ञात लोगों से विवाद के बाद मारपीट का आरोप।

  • डर के चलते परिवार ने चलती दयोदय एक्सप्रेस से छलांग लगाई।

Couple Jumps from Moving Train Damoh Katni Rail Route: दमोह-कटनी रेल मार्ग पर बांदकपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन से एक पति-पत्नी अपनी दो साल की बेटी को लेकर चलती ट्रेन से कूद गए। हादसे में पति-पत्नी और उनके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी दूसरी बेटी ट्रेन में ही छूट गई। जिसे कटनी आरपीएफ ने सकुशल बरामद कर लिया।

घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अज्ञात लोगों से विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट

घायलों की पहचान गुना जिले के आरोन निवासी 29 वर्षीय भगीरथ आदिवासी, उनकी 22 वर्षीय पत्नी सविता और ढाई वर्षीय बेटी रितिका के रूप में हुई है। वहीं उनकी दूसरी बेटी ऋतु ट्रेन में ही रह गई थी। घायल महिला सविता के मुताबिक वह अपने पति और दोनों बेटियों के साथ मायके अशोकनगर से गुना स्टेशन पहुंची थी। यहां कुछ अज्ञात लोगों से विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई।

डर के चलते बच्ची समेत ट्रेन से कूदे पति-पत्नी

महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की जिसके बाद जान बचाने के लिए वे सामने खड़ी ट्रेन में बैठकर वहां से रवाना हो गए। सविता के मुताबिक ट्रेन दमोह की ओर जा रही थी और उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। आरोप है कि मारपीट करने वाले लोग उन्हें ट्रेन में भी दिखाई दिए। इसके बाद दमोह रेलवे स्टेशन के आगे बांदकपुर के समीप पति-पत्नी ने डर के चलते अपनी बच्ची को साथ लेकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इस दौरान उनकी दूसरी बेटी ऋतु ट्रेन में ही छूट गई।

Couple Jumps from Moving Train Damoh Katni Rail Route
EXPLAINER: हो सकता है बड़ा नुकसान...भोपाल में नकुलनाथ के शक्ति प्रदर्शन से कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी की चर्चा

सुबह 8:30 बजे बच्ची को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया

घटना की जानकारी मिलने पर दमोह आरपीएफ ने कटनी आरपीएफ को सूचना दी। कटनी रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 8:30 बजे बच्ची को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया। फिलहाल बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्ची को उसके नाना-नानी के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल पति-पत्नी और बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Couple Jumps from Moving Train Damoh Katni Rail Route
MP शिक्षा विभाग में 500 करोड़ के घोटाले का आरोप, मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अफसरों के खिलाफ EOW में शिकायत