कार एक्सीडेंट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजगढ़

Rajgarh News: NH 46 पर भयानक हादसा, तीन-चार बार पलटी कार, एक युवती की मौत; दुर्घटना की तस्वीरें आई सामने

NH-46 Accident: बगलामुखी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक पलट गई, जिसकी वजह से एक युवती की मौत गई जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह गाड़ी का आउट ऑफ कंट्रोल होना बताया जा रहा है।

सजल रघुवंशी

Car Accident NH 46 Rajgarh News: नेशनल हाईवे 46 पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, यह हादसा ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के समीप हुआ है, बताया जा रहा है कि नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस हादसे में एक युवती की जान चली गई है, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। आगर मालवा से दर्शन कर रायसेन वापस लौट रहे थे। ​राजगढ़ जिले के ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के बिच, घटना एनएच मार्ग पर गादिया स्कूल के पास की बताई जा रही है इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

चूर-चूर हो गई कार

मिली जानकारी के अनुसार, जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है वो बुरी तरह से झतीग्रस्त हो गई है। दुर्घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि ​कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता देखी जा सकती है।

8 साल का बच्चा​ भी हुआ घायल

इस खोफनाक हादसे में जितने भी लोग सवाल थे, वह सभी रायसेन जिले के रहने वाले हैं। हादसे में घायलों में पुरुष, महिलाएं, एक बुजुर्ग और एक 8 माह का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। कार सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

आउट ऑफ कंट्रोल हुई कार

मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना की मुख्य वजह कार का आउट ऑफ कंट्रोल होना रहा। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से जा टकराई और तीन-चार पलटी खा कर गिर गई। हादसे में मौजूद लोगों में से अब तक एक युवती की मौत की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि दो लोगों को तुरंत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेफर कर दिया गया है। जिनमें चंद्रेश प्रताप और भीम सिंह शामिल हैं। यह दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं और इनके इलाज की व्यवस्था नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में नहीं हो पा रही थी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड