मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रही ठंड फोटो सोर्स- AI
मध्य प्रदेश

MP में तेजी से बढ़ रही ठंड, भोपाल समेत 7 इलाकों में 10 से नीचे पहुंचा पारा, 3 दिनों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Weather News : मध्य प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। राजधानी भोपाल समेत राज्य के 7 इलाकों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रीतेश जैन

Highlights :

  • मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार।

  • 7.2 डिग्री तापमान के साथ करौंदी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा।

  • 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे।

  • चक्रवात के चलते 3 दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट।

Madhya Pradesh Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इधर प्रदेश के कुछ इलाकों में चक्रवाती तूफान का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में 3 दिनों तक बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के चलते राज्य के कुछ जिलों में 3 दिनों तक बारिश और आंधी चल सकती है। विभाग का कहना है कि अकवान के असर से 20 नवंबर को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में बारिश हो सकती है।

3 दिनों तक बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही 21 नवंबर को रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और मंडला में अकवान का असर बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में चक्रवात के चलते 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है। इधर 22 नवंबर को सीधी, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और उमरिया में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से गिरा MP में पारा

मध्य प्रदेश में ठंड को लेकर भोपाल मौसम केंद्र का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के रात के तापमान में गिरावट आ रही है। प्रदेश के 7 इलाकों में पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है। कटनी का करौंदी प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया है।

प्रदेश के अन्य जिलों का हाल

इनके अलावा शाजापुर के गिरवर में 9.1, उमरिया में 9.2, रीवा में 9.4, जबलपुर में 9.8 और भोपाल में पारा 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं 6 इलाकों में पारा 11 डिग्री से नीचे रहा। इनमें दमोह 10 डिग्री, खजुराहो 10 डिग्री, मलाजखंड 10.1 डिग्री, रायसेन 10.5 डिग्री, दतिया 10.8 डिग्री और मंडला में तापमान 11 डिग्री रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, उज्जैन, धार, गुना, छिंदवाड़ा, श्योपुर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, सीधी, बैतूल और सिवनी में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला