MP Weather Update : बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम, नवंबर में बढ़ेगी ठंड, कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान 7.7 डिग्री तक गिरा। कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना है।
mp weather today
मध्य प्रदेश में ठंड के बीच बारिश का अलर्टफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • MP में बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंडक।

  • दिन और रात के तापमान में आई गिरावट।

  • पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट।

  • नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ सकती है ठंड।

MP Weather News : मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। दिन में धूप की तपिश कम होने के साथ ठंडक बढ़ने लगी है। पिछले 4 दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ चुका है। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव के बीच लोगों को अब नवंबर की ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

कई जिलों में हुई बूंदाबांदी

इससे पहले रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला रहा। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर और पांढुर्णा में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है।

संभागों में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा

मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही पिछले 48 घंटे में चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अधिकतम तापमान 5.3 से 7.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर संभाग में पारा 4.9 डिग्री तक नीचे आया। रात में भी तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।

इन शहरों में रातें होने लगीं ठंडी

रविवार रात दमोह में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरकंटक में यह 15.1 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 15.4 डिग्री और बालाघाट के मलाजखंड में 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इन आंकड़ों से प्रदेश में रात के समय बढ़ती ठंड का अंदाजा लगाया जा सकता है।

mp weather today
देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश की संभावना भी बनी रह सकती है। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर कुछ इलाकों में फिर बारिश हो सकती है।