Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: पन्ना कलेक्टर पर वारंट से बीजेपी में नई नियुक्ति तक, पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

MP Top 10 News 23 September: CM मोहन यादव ने 184 करोड़ के आयुष कार्यों की दी सौगात, BJP ने आशीष अग्रवाल को बनाया राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में बुधवार का दिन कई बड़ी खबरों के नाम रहा। भोपाल में आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम से लेकर भाजपा संगठन में अहम नियुक्तियों, पन्ना कलेक्टर पर हाईकोर्ट की कार्रवाई और बंडा शराबकांड में पुलिस मुठभेड़ तक कई घटनाएं सुर्खियों में रहीं। वहीं बैंक हड़ताल, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 टिकटों की होड़, भोपाल में व्यापारियों का यूपीआई विरोध और प्रदेश के बारिश के आंकड़ों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। पढ़िए प्रदेश की 10 बड़ी खबरें।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर CM मोहन यादव ने 184 करोड़ के आयुष कार्यों की दी सौगात

सीएम डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय पहुंचे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न आयुष भवनों और अस्पतालों का लोकार्पण, भूमिपूजन और विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की शुरुआत घर के किचन से होती है। संतुलित खान-पान में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रदेश में इसे बढ़ावा देने के प्रयास जारी हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

BJP ने आशीष अग्रवाल को बनाया राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, 37 दिन में बदली जिम्मेदारी

आशीष अग्रवाल

ग्वालियर से भाजपा संगठन में सक्रिय हुए आशीष अग्रवाल को पार्टी ने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के महज 37 दिन बाद ही उन्हें सह-संयोजक से संयोजक बनाया गया। इससे पहले वह मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के तौर पर अब उनकी भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संवाद, संगठन का आधिकारिक पक्ष रखने और मीडिया के साथ समन्वय से जुड़े कार्यों में होगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, बृजगोपाल लोया बने नए प्रदेश मीडिया प्रभारी

बृजगोपाल लोया बने भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी

मध्य प्रदेश भाजपा ने रायसेन जिले के बृजगोपाल लोया को नया प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। लोया अब आशीष अग्रवाल की जगह यह दायित्व संभालेंगे। आशीष अग्रवाल को अगस्त 2026 में भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह-मीडिया संयोजक बनाया गया था। नई नियुक्ति के बाद लोया के पास प्रदेश संगठन की गतिविधियों और पार्टी के आधिकारिक पक्ष को मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बैंक हड़ताल से MP में पांच दिन प्रभावित रह सकता है कामकाज, जानें पूरी तारीखें

28 सितंबर से हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में बैंक शाखाओं से जुड़े कामकाज पर लगातार पांच दिनों तक असर पड़ सकता है। ग्राहकों को कैश जमा-निकासी, चेक, KYC और दस्तावेज जमा करने जैसे जरूरी काम 23 से 25 सितंबर के बीच निपटाने की सलाह दी गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले टिकटों की होड़, कोटे से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

इंदौर होलकर क्रिकेट स्टेडियम

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी20 मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है। सामान्य टिकट बिक्री से पहले स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ। स्टूडेंट कैटेगरी की 1000 सीटों के लिए करीब 1200 रजिस्ट्रेशन मिले, जबकि दिव्यांग कोटे की 40 सीटों के लिए 55 आवेदन आए। निर्धारित संख्या से ज्यादा आवेदन होने के कारण पात्रता दस्तावेजों के आधार पर टिकट आवंटन किया जाएगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, 30 सितंबर को पेशी का आदेश

पन्ना कलेक्टर उषा परमार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला पूर्व कर्मचारी के नियमितीकरण से जुड़ा है। कोर्ट ने कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं हुई और वह सुनवाई में भी उपस्थित नहीं हुईं। जस्टिस विवेक जैन की कोर्ट ने पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को वारंट तामील कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर को 30 सितंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया गया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में ‘नो यूपीआई डे’, 0.4% MDR के विरोध में व्यापारियों ने ढके QR कोड

भोपाल में नो यूपीआई डे

भोपाल के चौक बाजार में व्यापारियों ने बुधवार को प्रस्तावित यूपीआई MDR के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ मनाया। व्यापारियों ने 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट यूपीआई भुगतान का विरोध किया और कई दुकानों पर QR स्कैनर काले कपड़े से ढक दिए। व्यापारी संगठनों की आपत्ति प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR को लेकर है। उनका कहना है कि बड़े डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगने से कारोबार की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर थोक, सराफा और वाहन कारोबार पर पड़ सकता है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

बंडा जहरीली शराब केस में पुलिस का एक्शन, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर एसपी अनुराग सुजानिया

सागर जिले के बंडा जहरीली शराब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों में शामिल 30 हजार रुपये के इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके साथी आरोपी आशीष साहू को भी पकड़ा गया। सागर एसपी अनुराग सुजानिया के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी। दोनों का अस्पताल में इलाज कराया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में अधिवक्ता से कथित मारपीट पर बवाल, वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर किया चक्काजाम

भोपाल में वकीलों का प्रदर्शन

भोपाल में अधिवक्ता राकेश रावल से कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में वकील सड़क पर उतर आए। वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। रावल के अनुसार गणेश प्रतिमा विसर्जन के चलते रास्ता बंद था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस हुई। उन्हें जहांगीराबाद थाने ले जाया गया, जहां उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में सामान्य से 2.3 इंच कम बारिश, बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा एक्टिविटी

एमपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक औसत 34.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश का 91.5 प्रतिशत है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 869.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 927.5 मिमी है। इस तरह प्रदेश में करीब 2.3 इंच कम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!