Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: युवा धर्म संसद से लाड़ली बहना योजना के खिलाफ याचिका तक, पढ़ें प्रमुख खबरें

MP Top 10 News 18 September: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरों में लाड़ली बहना योजना, युवा धर्म संसद, UPI भुगतान, बारिश, महाकाल दर्शन और राहुल गांधी के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट पढ़ें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को राजनीति, धर्म, मौसम, न्याय और प्रशासन से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। जबलपुर में जनजातीय नायकों को याद किया गया, उज्जैन में युवा धर्म संसद में मोहन भागवत ने धर्म का अर्थ समझाया। वहीं लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, पेट्रोल पंपों पर UPI भुगतान के नए नियम और बारिश को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

जबलपुर में CM मोहन यादव ने जनजातीय नायकों को किया याद, बोले- इतिहास सामने लाना जरूरी

सीएम मोहन यादव ने जनजातीय नायकों को किया नमन

जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय नायकों के इतिहास, संस्कृति और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री होने का भी उल्लेख किया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन युवा धर्म संसद में बोले मोहन भागवत, समझाया रिलिजन और धर्म में अंतर

संघ प्रमुख मोहन भागवत

उज्जैन के देवास रोड स्थित गीता भवन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने रिलिजन और धर्म के अंतर को समझाया। भागवत ने कहा कि अंग्रेजी में धर्म के लिए कोई सटीक शब्द नहीं है। उनके अनुसार रिलिजन बांधने का संकेत देता है, जबकि धर्म व्यक्ति को मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में पेट्रोल पंपों पर 16 अक्टूबर से UPI भुगतान की नई व्यवस्था, जानें पूरा नियम

पेट्रोल पंप पर 16 अक्टूबर के बाद से 2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर रोक

मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के लिए पेट्रोल पंपों पर भुगतान से जुड़ी नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। मध्य प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 16 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के बिल का भुगतान UPI के जरिए नहीं किया जा सकेगा। यह व्यवस्था प्रदेश के करीब 4,700 पेट्रोल पंपों पर लागू होने की बात कही गई है। ऐसे में बड़े भुगतान के लिए वाहन चालकों को अन्य उपलब्ध माध्यमों का इस्तेमाल करना होगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP के निजी मेडिकल कॉलेजों ने मांगी 16 लाख फीस, समिति ने उठाए खर्च पर सवाल

MP के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फीस निर्धारण का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस निर्धारण की प्रक्रिया अब फिर शुरू हो गई है। शासन ने जीवाजी विश्वविद्यालय और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु राजकुमार आचार्य को प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष पद रिक्त होने से फीस निर्धारण अटका था। नए सत्र के लिए कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों ने फीस बढ़ाकर 16 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। समिति के प्रारंभिक आकलन में फीस 9 से 12 लाख के बीच हो सकती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन में नितिन नवीन ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में लिया हिस्सा, किए दर्शन

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार सुबह उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। नितिन नवीन 17 और 18 सितंबर के मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। भस्म आरती के दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा बैठक, रूट को लेकर नहीं बनी सहमति

कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले देर रात सुरक्षा को लेकर बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल और राहुल गांधी की आवाजाही पर चर्चा की। बैठक में होटल से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रूट को लेकर विशेष चर्चा हुई। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से एक रास्ता सुझाया, जबकि कांग्रेस नेताओं ने दूसरे रूट का पक्ष रखा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP हाईकोर्ट के जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह का बड़ा ऐलान, पत्नी संग करेंगे देहदान

जस्टिस अवींद्र कुमार सिंह

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह ने देहदान और आर्थिक योगदान का संकल्प लिया। उद्बोधन के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ देहदान करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने अपनी जीपीएफ राशि में से करीब 1 करोड़ 1 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में देने की बात कही। उनके इस ऐलान के बाद समारोह में मौजूद लोग कुछ देर के लिए सन्न रह गए और बाद में उनके संकल्प की चर्चा हुई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, सरकार को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब

एमपी हाईकोर्ट ग्वालियर खण्डपीठ

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को बंद कराने और 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलने वाली ₹1500 की मासिक सहायता पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर हुई है। ग्वालियर निवासी पूर्व पार्षद सुधा दुबे ने यह याचिका लगाई है। कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका में योजना को असंवैधानिक बताते हुए अंतरिम रोक की मांग की गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

UPI चार्ज की चर्चा से ग्वालियर के कारोबारी चिंतित, बोले- छोटे भुगतानों पर पड़ेगा असर

यूपीआई चार्ज को लेकर ग्वालियर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने कही बड़ी बात

UPI पेमेंट पर संभावित चार्ज की चर्चा के बीच ग्वालियर के कारोबारियों ने चिंता जताई है। राजीव प्लाजा मोबाइल मार्केट में दुकानदारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान उनके रोजमर्रा के कारोबार का अहम हिस्सा बन चुका है। कारोबारियों के मुताबिक यदि UPI लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है तो इसका असर उनकी आमदनी पर पड़ सकता है। खासकर छोटे-छोटे भुगतानों पर बार-बार चार्ज कटने से व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में 21 सितंबर तक बारिश का दौर, मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सितंबर के आखिरी सप्ताह से इसकी विदाई शुरू होने का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 21 सितंबर तक अलग-अलग इलाकों में बारिश, गरज-चमक और आंधी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम एक बार फिर सक्रिय रहने की संभावना है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न