मध्य प्रदेश के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों ने मांगी 16 लाख तक फीस, विनियामक समिति ने मांगा 3 साल का हिसाब

Medical College Fee Hike : मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों ने फीस 16 लाख रुपये तक करने का प्रस्ताव दिया है। शुल्क विनियामक समिति तीन साल के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच करेगी।
Madhya Pradesh Private Medical College
MP के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में फीस निर्धारण का रास्ता साफफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP Private Medical College Fees : मध्य प्रदेश में मेडिकल, नर्सिंग, आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों की फीस निर्धारण का रास्ता अब साफ हो गया है। राज्य शासन ने जीवाजी विश्वविद्यालय (ग्वालियर) और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (रीवा) के पूर्व कुलगुरु राजकुमार आचार्य को प्रवेश एवं शुल्क विनियामक समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण लंबे समय से फीस निर्धारण की प्रक्रिया अटकी हुई थी, जो अब उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही तेज हो गई है।

नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों ने समिति के सामने फीस बढ़ाने का बड़ा प्रस्ताव रखा है। कुछ कॉलेजों ने अपनी फीस 16 लाख रुपये तक करने की मांग की है। हालांकि, समिति की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कॉलेजों के उपलब्ध वित्तीय रिकॉर्ड और वास्तविक खर्च के आधार पर यह फीस 9 से 12 लाख रुपये के दायरे में आनी चाहिए। ऐसे में 16 लाख रुपये की भारी-भरकम डिमांड पर समिति ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

कॉलेजों को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

मेडिकल कॉलेजों की प्रस्तावित फीस वृद्धि के पीछे का वास्तविक खर्च कितना है, यह अब समिति की जांच का मुख्य बिंदु होगा। समिति ने तय किया है कि वह कॉलेजों के प्रस्तावों के साथ-साथ उनके पिछले तीन साल की बैलेंस शीट और आय-व्यय के रिकॉर्ड का कड़ाई से परीक्षण करेगी।

एनआरआई (NRI) कोटे की फीस ने तोड़े रिकॉर्ड

सामान्य सीटों पर फीस निर्धारण से पहले ही एनआरआई कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है। पिछले साल जिन कॉलेजों में एनआरआई कोटे की फीस 30 से 55 लाख रुपये के बीच थी, वह अब बढ़कर 33.43 लाख से 60.92 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Private Medical College
Project Cheetah: कूनो में गूंजी 4 नए चीता शावकों की किलकारी, देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 56

प्रमुख कॉलेजों की एनआरआई फीस इस प्रकार है

  • श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज (इंदौर): 60 लाख 92 हजार 700 रुपये

  • एलएन मेडिकल कॉलेज (भोपाल): 53.99 लाख रुपये

  • पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (भोपाल): 53.33 लाख रुपये

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विनियामक समिति की सख्ती के बाद सामान्य छात्रों के लिए निजी कॉलेज की अंतिम फीस क्या तय होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com