Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, रीवा में सियासी घमासान और बारिश का अपडेट

MP Top 10 News 8 September: राजधानी भोपाल में इटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, 19 सितंबर को राहुल गांदी का इंदौर दौरा और रीवा में प्रसूता-नवजात की मौत पर बवाल, पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में आज के दिन कई अहम घटनाक्रम सामने आए। स्टाइपेंड की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा, रीवा में प्रसूता-नवजात की मौत के मामले में काफी बवाल देखने को मिला और भोपाल में महापौर की कार में आग लगाने की कोशिश की गई। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

MP में ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

भोपाल में दूसरे दिन भी जारी इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। डॉक्टर मौजूदा ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के चलते भोपाल के हमीदिया अस्पताल, इंदौर के एमवाय अस्पताल और खंडवा मेडिकल कॉलेज समेत कई सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई जगह सीनियर डॉक्टर मरीजों का इलाज संभाल रहे हैं। भोपाल में डॉक्टरों ने कमला पार्क के पास चक्काजाम कर धरना दिया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

खंडवा में ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर सड़क पर उतरे इंटर्न डॉक्टर, जमकर नारेबाजी

खंडवा में इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा

खंडवा में ₹30 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पहले डीन को ज्ञापन सौंपा, लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिलने पर मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें फिलहाल करीब ₹14,337 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जबकि इंटर्नशिप के दौरान मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रीवा में प्रसूता-नवजात की मौत पर बवाल, युवा कांग्रेस ने किया डिप्टी CM आवास घेराव

रीवा मं उग्र हुआ प्रदर्शन

रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात शिशु की मौत का मामला राजनीतिक मुद्दा बन गया है। न्याय की मांग और संजय गांधी अस्पताल की कथित बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निजी आवास का घेराव करने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

रीवा में डिप्टी CM आवास घेराव मामले में 6 पर FIR, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

रीवा में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी आवास का घेराव करने के मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सभी के खिलाफ अमहिया थाने में मामला दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारी प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे। कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में महापौर की कार में आग लगाने की कोशिश, निगम परिसर में मचा हड़कंप

मेयर की कार पर लगाई आग

भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय की अटैच्ड कार में आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर निगम मुख्यालय की पार्किंग में खड़ी कार की छत पर एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने कागजों से भरी पॉलीथिन रखकर आग लगा दी। पॉलीथिन जलते ही निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पाने से कार को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी ने मंत्री और महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, बढ़ी सियासी हलचल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर मालवा-निमाड़ की राजनीति में सियासी हलचल बढ़ने की संभावना है। कांग्रेस इसे युवाओं, छात्रों, रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद के तौर पर पेश कर रही है। वहीं बीजेपी इसे युवाओं के बीच कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देख सकती है। मालवा-निमाड़ प्रदेश की राजनीति में अहम क्षेत्र माना जाता है, ऐसे में कार्यक्रम पर सभी की नजरें हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर में मुरम खनन का आरोप, ग्रामीण बोले- रात में हाइवा से हो रहा अवैध उत्खनन

मुरम के लिए छलनी हो रहीं पहाड़ियां

जबलपुर के बरगी इलाके के निगरी गांव में मुरम की पहाड़ियों पर खनन के गहरे निशान मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन से चार वर्षों में इलाके की कई पहाड़ियां धीरे-धीरे गायब हो गईं। उनका दावा है कि रात के समय खनन क्षेत्र में हाइवा और दूसरे वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है और मुरम दूसरे इलाकों में ले जाकर बेची जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक प्रशासन और खनिज विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

दतिया में शालेय शतरंज प्रतियोगिता में अव्यवस्था, भूखे रहे नन्हे खिलाड़ी; किट में जूते भी नहीं

शतरंज प्रतियोगिता

दतिया में आयोजित 70वीं संभागीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि प्रतियोगिता में शामिल दतिया समेत संभाग के विभिन्न जिलों से आए नन्हे खिलाड़ियों को समय पर भोजन नहीं मिला। बच्चे सुबह से शाम तक भोजन का इंतजार करते रहे। इसके अलावा खिलाड़ियों को दी गई किट में जूते नहीं होने की बात भी सामने आई है। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों और खिलाड़ियों में नाराजगी बताई जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर साइबर फ्रॉड केस में चीनी कनेक्शन का दावा, टेलीग्राम चैनलों की जांच में जुटी पुलिस

क्राइम ब्रांच की जांच में चाइनीज कनेक्शन के साक्ष्य

इंदौर अपराध शाखा के ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत पकड़े गए साइबर धोखाधड़ी के आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिए संचालित कथित चीनी चैनल और समूहों का जिक्र किया है। आरोप है कि बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, जैसे खाता नंबर, IFSC कोड, इंटरनेट बैंकिंग लॉगिन और पंजीकृत मोबाइल नंबर हासिल कर आगे पहुंचाए जाते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की कड़ियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

MP में मानसून की 31.1 इंच बारिश, 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसा पानी

कई जिलों में भारी बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 31.1 इंच यानी 790.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश 33.1 इंच के मुकाबले करीब 6 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 31 जिलों में बारिश सामान्य से कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह की बारिश से स्थिति में सुधार आया है और यहां आंकड़ा सामान्य से करीब 1 प्रतिशत अधिक है। वहीं पश्चिमी हिस्से में बारिश अब भी करीब 12 प्रतिशत कम है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

PM Modi Mumbai Visit Live: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मुंबई में हो रहा आयोजित

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला