कांग्रेस नेत्री व उसकी बेटी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

कमरे में लेकर गई बेटी...दामाद ने बनाया वीडियो, MP में कांग्रेस नेत्री ने 'हनीट्रैप' कर लूट लिया 8 लाख का सोना

MP Crime News: ग्वालियर में कोटा के ऑटो पार्ट्स डीलर और रामलीला में परफॉर्मर भरत भूटानी से 12 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अभिषेक सिंह

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोटा के ऑटो पार्ट्स डीलर और रामलीला में परफॉर्मर भरत भूटानी से 12 लाख रुपये के सोने के गहने लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कांग्रेस नेता रीता आर्य, उनके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य के तौर पर हुई है। पुलिस ने चारों को ग्लास मिल इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के रहने वाले भरत भूटानी को गांधीनगर में I-82 पर अपने घर बुलाया था। रीता आर्य ने अपने पति, बेटी और दामाद के साथ मिलकर उसे फंसाने का प्लान पहले ही बना लिया था। पुलिस पूछताछ में रीता आर्य ने बताया कि इंदौर की रहने वाली उसकी दोस्त नेहा ने उसे भरत भूटानी से मिलवाया था। भरत हाल ही में रामलीला में काम करने के लिए ग्वालियर आया था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

जब भरत भूटानी रीता के घर पहुंचा तो रीता और उसकी बेटी निधि ने उसका मेहमान की तरह स्वागत किया और बाद में रीता उसे एक कमरे में ले गई। इसी बीच किचन में छिपे राजेंद्र और विशाल, चेहरा ढककर कमरे में घुस आए। उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और भरत पर आरोप लगाते हुए उसे जेल भेजने की धमकी दी। फिर उन्होंने भरत की अंगूठी, ब्रेसलेट और गले से सोने की चेन छीन ली।

व्यापारी से लूटा 8 तोला सोना

मामले की जानकारी देते हुए पड़ाव थाना इंचार्ज शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि पुलिस ने उस गैंग को गिरफ्तार किया है जिसने कोटा के एक ऑटो पार्ट्स डीलर को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 12 लाख रुपये की कीमत के 8 तोले सोने के गहने ठगे थे। गैंग की मास्टरमाइंड एक महिला बताई जा रही है, जो अपने पति, बेटी और दामाद के साथ इस क्राइम में शामिल थी।

CCTV ने लगाई बयान पर मुहर

भार्गव ने आगे बताया कि घटना के बाद बिजनेसमैन भरत भूटानी ने शुरू में लूट की कहानी बताई, लेकिन जांच के दौरान पास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें राजेंद्र और विशाल चेहरा छिपाकर भागते हुए दिखे। थोड़ी देर बाद रीता और निधि भी उनके ठिकाने पर आती दिखीं।

इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से बिजनेसमैन भारत भूटानी से चुराए गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की