-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Judge Wife Death In Train Washroom Ratlam Madhya Pradesh News
चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर घंटों इंतजार करता रहा पति, ऐसी हालत में मिली लाश
- Written By: अक्षय साहू
Train Washroom Death Case Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत हो गई।

ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Judge Wife Death in Train: रेल यात्रा को आमतौर पर सुरक्षित और सुखद माना जाता है, लेकिन कभी-कभी सफर के दौरान ऐसी घटनाएं घटती हैं जो रूह को कंपा देती हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक ऐसी ही हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की ट्रेन के वॉशरूम के अंदर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान राजस्थान के निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान के रूप में हुई है। इस पूरी घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि पति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपनी पत्नी का घंटों इंतजार करते रहे, जबकि उनकी पत्नी ट्रेन के बंद शौचालय में बेसुध पड़ी थीं।
अलग-अलग कोच में कर रहे थे यात्रा
जानकारी के मुताबिक, जज राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा लौट रहे थे। हालांकि दोनों एक ही ट्रेन में सवार थे, लेकिन रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में होने के कारण वे अलग-अलग डिब्बों में यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
जाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
सागर: PM आवास की शिकायत लेकर पहुंची महिला से मारपीट का आरोप! शाहगढ़ CMO पर फिर उठे सवाल, थाने तक पहुंचा विवाद
वाह रे सिस्टम…जान जोखिम में डाल उफनते स्टॉप डैम को छलांग लगाकर पार करने को मजबूर स्कूली बच्चे- देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
बताया गया है कि निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने अपने पति को फोन किया और बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। उस समय किसी को यह आभास नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। स्टेशन पर घंटों इंतजार और बढ़ती चिंता जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पर रुकी, तो जज राजकुमार चौहान अपने कोच से उतरकर प्लेटफॉर्म पर खड़े हो गए और पत्नी के बाहर आने का इंतजार करने लगे। मिनट दर मिनट बीतते गए, लेकिन उषा चौहान अपने डिब्बे से बाहर नहीं आईं।
पहले उन्होंने सोचा कि शायद वह दूसरे दरवाजे से उतर गई होंगी या सामान की वजह से देर हो रही होगी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं मिलीं, तो जज की चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने आसपास के यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच ट्रेन अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
मोबाइल लोकेशन ने दिया मौत का सुराग
पत्नी के अचानक लापता होने से घबराए जज ने तुरंत रेलवे पुलिस (GRP) को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और सबसे पहले महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करवाई।
मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि फोन अभी भी उसी ट्रेन में मौजूद है, जिससे यह अंदेशा गहरा गया कि उषा चौहान ट्रेन से उतरी ही नहीं हैं। इसके बाद ट्रेन को मंदसौर स्टेशन पर भी रुकवाकर तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ पता नहीं चल सका। अंततः मोबाइल सिग्नल के आधार पर पुलिस ने ट्रेन को जावरा स्टेशन पर रुकवाने का निर्देश दिया।
वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाली गई लाश
जावरा स्टेशन पर पुलिस टीम ने उस आरक्षित कोच की सघन तलाशी ली, जिसमें उषा चौहान यात्रा कर रही थीं। तलाशी के दौरान कोच का एक वॉशरूम अंदर से बंद मिला। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस और रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरवाजा तोड़ने का फैसला किया। जैसे ही दरवाजा टूटा, अंदर का मंजर देखकर सबके होश उड़ गए। उषा चौहान वॉशरूम के अंदर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उन्हें तुरंत बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका
प्रारंभिक चिकित्सा जांच और डॉक्टरों के अनुसार, महिला की मौत का कारण संभवतः ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे अटैक में अक्सर व्यक्ति को संभलने या शोर मचाने का मौका नहीं मिलता और अचानक स्थिति बिगड़ने से मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें: MP के दामोह में साइको किलर की हैवानियत! पहले हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर पिया खून और सिर का मांस भी खाया
इस घटना ने रेलवे में यात्रा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की पुष्टि होने के बाद जज के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Judge wife death in train washroom ratlam madhya pradesh news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













