मुरैना में नाबालिग से रेप के आरोपी गिरफ्तार फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में फूफा ने किया नाबालिग भतीजी से रेप फिर दोस्त से भी करवाया दुष्कर्म, बुआ ने भी दिया साथ

Morena Crime News : मुरैना में फूफा ने नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया और अपने दोस्त से भी उसका रेप करवाया। वारदात में पीड़िता की बुआ ने भी साथ दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुरैना में फूफा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म।

  • पीड़िता ने बुआ पर लगाया फूफा से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप।

  • आरोपी फूफा ने दोस्त से भी करवाया नाबालिग का दुष्कर्म।

  • वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली भिजवाया।

  • पुलिस ने बुआ, फूफा और दोस्त को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार।

Morena Minor Rape Case : मुरैना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बुआ ने अपनी ही नाबालिग भतीजी पर फूफा के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि फूफा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और अपने दोस्त से भी उसका रेप करवाया।

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली भेज दिया। करीब 24 दिन पहले घर से लापता हुई पीड़िता को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। साथ ही बुआ, फूफा और आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस को दिल्ली में मिली नाबालिग

मुरैना में रेप का ये मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा स्थित नई बस्ती का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 नवंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 साल 3 महीने की नातिन रात के समय घर से लापता हो गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की तलाश शुरू की। करीब 24 दिन बाद पुलिस ने उसे दिल्ली से खोज निकाला।

पीड़िता ने कोर्ट में सुनाई आपबीती

मुरैना लाने के बाद किशोरी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपने साथ हुई ज्यादती की पूरी कहानी बताई। पीड़िता के मुताबिक करवा चौथ से पहले उसके दादाजी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें देखने के लिए कैलारस क्षेत्र से उसकी बुआ और फूफा घर आए थे। इसी दौरान फूफा ने उससे गलत बातें करना शुरू कर दिया। जब किशोरी ने इसकी शिकायत अपनी बुआ से की तो बुआ ने उसे फूफा की बात मानने के लिए दबाव बनाया।

फूफा और उसके दोस्त ने किया दुष्कर्म

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि करवाचौथ से एक दिन पहले फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फूफा ने अपने दोस्त सचिन सेन को बुलाया और उससे भी रेप करवाया। बताया जा रहा है कि सचिन सेन पहले से ही किशोरी को जानता था। घटना के बाद फूफा और सचिन ने बंटी कंसाना की मदद से किशोरी को दिल्ली भिजवा दिया। दिल्ली में किशोरी रीना नाम की महिला के साथ एक दुकान पर काम करने लगी। इसी बीच मुरैना पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

किशोरी के कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बुआ, फूफा और सचिन सेन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म और रेप में सहयोग से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। वही किशोरी को दिल्ली ले जाने वाले बंटी कंसाना को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक बुआ, फूफा और सचिन सेन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी बंटी कंसाना की भूमिका को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?