मुरैना में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में ई-रिक्शा से हो रही थी शराब तस्करी; रेलवे ओवरब्रिज पर पुलिस ने ढाई लाख की शराब पकड़ी

Morena Liquor Smuggling Case: मुरैना में ई-रिक्शा से अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर पकड़ा ई-रिक्शा।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Police Seize Illegal Liquor Morena: मुरैना में अवैध शराब की तस्करी का एक और मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ई-रिक्शा को पकड़ा। ई-रिक्शा की सीटों के नीचे छिपाकर करीब ढाई लाख रुपये कीमत की अवैध शराब लाई जा रही थी। पुलिस ने ई-रिक्शा चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड़ थाना पुलिस को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि शिकारपुर बायपास के रास्ते अवैध शराब से भरा ई-रिक्शा मुरैना शहर में दाखिल होने वाला है। सूचना के मुताबिक ई-रिक्शा सुभाषनगर और रेलवे ओवरब्रिज होते हुए शहर में आने वाला था। इसके बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पर घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोक लिया।

चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा की सीटों के नीचे मिली अवैध शराब की पेटियां

चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा की सीटों के नीचे अवैध शराब के पाऊये भरे हुए थे कुल 14 पेटियां बरामद हुईं। इनमें 12 पेटी सादा देसी शराब और दो पेटी देसी मसाला शराब की थीं। शराब को सीटों के नीचे ज्यादा मात्रा में रखने के लिए पेटियों से पऊये निकालकर अलग-अलग जगह भरे गए थे। पुलिस ने जब शराब के पऊये बाहर निकाले तो सड़क पर बोतलों का ढेर लग गया। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र से लाई जा रही थी अवैध शराब

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह शराब ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र से लेकर मुरैना आ रहा था। उसके अनुसार हजीरा क्षेत्र में अमित नाम के युवक के यहां से शराब ई-रिक्शा में लोड की गई थी। नाबालिग ने मुरैना पुलिस को यह भी बताया कि शराब मुरैना के वनखंडी या संजय कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले पंकज सिकरवार की बताई जा रही है और उसी के कहने पर वह शराब लेकर मुरैना आया था। पुलिस के मुताबिक शराब की यह खेप संजय कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी, लेकिन उससे पहले ही ई-रिक्शा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने नाबालिग ड्राइवर के खिलाफ दर्ज किया केस

स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि एक ई- रिक्शा में सीटों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 14 पेटी अवैध शराब पकड़ी है, नाबालिग ड्राइवर को पकड़कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान