जांच करते डॉक्टर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मैहर

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 7 वर्षीय बच्ची और चालक की मौत, 8 घायल

Bolero Accident Maihar: मैहर जिले में NH-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो खाई में गिर गई। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची और चालक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रीतेश जैन

Maihar Road Accident: रीवा संभाग के मैहर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम पहाड़ी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 7 वर्षीय मासूम बच्ची और वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए मैहर रेलवे स्टेशन आया था। रिश्तेदारों को स्टेशन पर छोड़ने के बाद सभी लोग बोलेरो वाहन से वापस अमरपाटन लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पहाड़ी के समीप वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

काफी ज्यादा थी वाहन की रफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाई में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद में एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में 8 लोग घायल

अस्पताल में डॉक्टरों ने 7 वर्षीय जुली पटेल और 70 वर्षीय चालक भूपेन्द्र पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायलों में रीतू पटेल (25 वर्ष), हिमांशु पटेल (19 वर्ष), अमित दाहिया, सुभद्रा पटेल, कल्पना पटेल, बिन्नू दाहिया, सचेत पटेल और 3 वर्षीय वेदांत दाहिया शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्षमता से ज्यादा लोग थे सवार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोलेरो वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। साथ ही तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मैहर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल है।

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल