खंडवा दंपती रेस्क्यू ऑपरेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
खण्डवा

खंडवा: तीन पुलिया में तेज बहाव के बीच फंसा दंपती, यातायात पुलिस जवान ने जोखिम में डालकर बचाई जान- देखें VIDEO

Khandwa Teen Puliya Rescue Operation: खंडवा में उफनती पुलिया पार करना दंपती को पड़ा भारी। तेज बहाव में बहने लगी बाइक, मौके पर तैनात यातायात पुलिस के जवान ने दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला।

नितिन झवर, सजल रघुवंशी

खंडवा में नालों और पुलियाओं में पानी का बहाव बढ़ने के बाद भी कई लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के तीन पुलिया क्षेत्र में सामने आया, जहां तेज बहाव के बीच बाइक से पुलिया पार करना एक दंपती को भारी पड़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पानी के तेज बहाव में बहने लगी और दोनों की जान पर बन आई।

जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते नालों का पानी तीन पुलिया के नीचे से होकर गुजरता है। पानी बढ़ने पर यहां से आवागमन प्रभावित हो जाता है और पुलिया पर तेज बहाव के कारण रास्ता जोखिम भरा हो जाता है। इसी दौरान एक दंपती बाइक लेकर पानी के बीच से पुलिया पार करने का प्रयास कर रहा था। अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव की चपेट में आ गई।

स्थानीय लोगों ने भी की रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात यातायात पुलिस के जवान ने तत्काल घटना को भांपा और बिना समय गंवाए दंपती की मदद के लिए पहुंच गया। जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी के तेज बहाव के बीच पहुंचकर दंपती को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और संयुक्त प्रयास से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस जवान की तत्परता की हो रही सराहना

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने यातायात पुलिस जवान की तत्परता और साहस की सराहना की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस जवान दंपती को बचाने के लिए प्रयास करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस जवान के साहस और मानवीय पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।

बारिश के दौरान पानी का बहाव बना मुसिबत

बारिश के दौरान तीन पुलिया में पानी का बहाव बढ़ने पर यहां से निकलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि पानी अधिक होने की स्थिति में पुलिया पार करने का जोखिम न उठाएं और सुरक्षित मार्ग का उपयोग करें।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे