नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ जनसुनवाई में पीड़ित महिला को लेकर पहुंचे फोटो सोर्स - नवभारत
खण्डवा

जनसुनवाई में बोली बुजुर्ग महिला 'साहब! हम जिंदा हैं, हमें जिंदा कर दीजिए', 3 साल से सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत'

Government Record Error : खंडवा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही का मामला सामने आया। आधार कार्ड नहीं बनने से समग्र आईडी से कटा नाम, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • खंडवा में बुजुर्ग महिला को सरकारी रिकॉर्ड में 3 साल से मृत बताया जा रहा है।

  • जनसुनवाई में महिला ने कलेक्टर से कहा 'साहब, हमें जिंदा कर दीजिए'।

  • आंखों की रोशनी और दोनों हाथ नहीं होने से आधार कार्ड बनवाने में परेशानी।

  • आधार कार्ड नहीं बनने के चलते समग्र आईडी से नाम कटने का आरोप।

  • नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कलेक्टर से की शिकायत।

  • जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और महिला को न्याय दिलाने की मांग।

Khandwa Woman Declared Dead in Records : एमपी के खंडवा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला पिछले 3 साल से सरकारी रिकॉर्ड में अपने आप को जीवित साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। आपको बता दें महिला को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को वो अपने पति और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर एवं बल्लू राठौर के साथ कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में पहुंची। यहां महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा, 'साहब! हम जिंदा हैं, हमें जिंदा कर दीजिए।'

नहीं मिल रहा सरकारी योजनाएं और सुविधाआों का लाभ

दरअसल बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी नहीं है और उसके दोनों हाथ भी नहीं हैं। इस वजह से आधार कार्ड बनवाने में परेशानी आ रही है। आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण महिला का नाम समग्र आईडी से भी कट गया। आरोप है कि इसके बाद नगर निगम ने उसे सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते महिला सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने से भी परेशान है।

3 साल से लगा रही सरकारी दफ्तरों के चक्कर

महिला और उसका परिवार पिछले तीन सालों से अपनी समस्या के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार मंगलवार को नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर और बल्लू राठौर महिला तथा उसके पति को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

जनसुनवाई में दीपक राठौर ने कलेक्टर के सामने पूरा मामला रखते हुए महिला को जल्द से जल्द सरकारी रिकॉर्ड में दोबारा जीवित दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने और बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल

ये मामला सरकारी दस्तावेजों और योजनाओं की प्रक्रिया में फंसे एक जरूरतमंद परिवार की परेशानी को उजागर करता है। जिस बुजुर्ग महिला को अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगानी पड़ रही है उसकी स्थिति सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध