सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खण्डवा

गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव; समाधि के दर्शन कर अखंड धूनी में दी आहुति

CM Mohan Yadav News: गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, समाधि पर माथा टेककर ली आहुति, निर्माण कार्यों का लिया जायजा और ग्रहण किया टिक्कड़ प्रसाद।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Visit Dadaji Dham: गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को खंडवा स्थित प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बड़े दादाजी की समाधि पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की और अखंड धूनी में आहुति अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा और मानव सेवा का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हर श्रद्धालु को आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

दादाजी का जीवन मानव सेवा और सर्वधर्म सद्भाव का प्रतीक- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बड़े दादाजी का पूरा जीवन जनकल्याण, मानव सेवा और सर्वधर्म सद्भाव के संदेश को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि दादाजी धाम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी और आध्यात्मिक वातावरण है। यहां किसी प्रकार के बाहरी आडंबर नहीं हैं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और आत्मिक शांति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह पावन धाम न केवल खंडवा, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी धार्मिक पहचान पूरे देश में है।

परंपरा और गरिमा के अनुरूप होगा धाम का विकास

मुख्यमंत्री ने दादाजी धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्माण कार्यों को लेकर कुछ मतभेद जरूर रहे, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है। सरकार का उद्देश्य धाम की ऐतिहासिक गरिमा, धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए विकास कार्यों को पूरा करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दादाजी के आशीर्वाद से यह धाम भविष्य में और अधिक भव्य, दिव्य तथा सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित किया जाएगा।

मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा, श्रद्धालुओं के साथ किया प्रसाद ग्रहण

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार टिक्कड़ प्रसाद भी ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दादाजी मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और वर्षों से श्रद्धालुओं की जो इच्छा थी, वह अब जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दादाजी की समाधि के दर्शन करने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूर्ण हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दादाजी के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर विकास और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेगा।

https://youtu.be/BOCG2bkcWtc?si=ZXQMClodbQmctHJ-

BRICS Summit 2026 LIVE: ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, PM मोदी-पुतिन और पेजेशकियान भी मौजूद

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर