कैलाश विजयवर्गीय (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी...विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO

Kailash Vijayvargiya Controversial Statement: कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते कल उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को लेकर कहा कि 1947 में कटी-फटी आजादी मिली थी।

अभिषेक सिंह

Kailash Vijayvargiya: बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीते कल उन्होंने इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर कहा कि 1947 में कटी-फटी आजादी मिली थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है।

कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अगस्त 1947 को देश को मिली आज़ादी को 'कटी-फटी' बताया है और कहा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब इस्लामाबाद में भी तिरंगा झंडा फहराया जाएगा और अखंड भारत का सपना पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इंदौर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही, जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?

वायरल वीडियो में विजयवर्गीय कहते हैं, 'गलत नीतियों के कारण भारत माता दो टुकड़ों में बंट गई। जिस आज़ादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना, वह आज़ादी हमें 15 अगस्त को नहीं मिली। हमें एक कटी-फटी आज़ादी मिली।' उन्होंने कहा, 'हम एक अखंड भारत की कल्पना करते हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब हम इस्लामाबाद जाकर अपना झंडा फहराएंगे और अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे।'

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंक को कुचल दिया। उन्होंने कहा, "आज स्थिति यह है कि ड्रोन और मिसाइल हमलों का भी ऐसे जवाब दिया जाता है कि हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आती।"

जून में भी दिया था विवाद बयान

इससे पहले जून में उन्होंने कहा था, "हमारे यहां होता यह है कि अगर कोई लड़की अच्छे कपड़े पहनती है, अच्छा मेकअप करती है और अच्छे गहने और सुंदर कपड़े पहनती है, तो उसे बहुत सुंदर माना जाता है। लेकिन विदेशों में कम कपड़े पहनने वालों को बहुत अच्छा माना जाता है, उनकी सोच यही है।"

इस दौरान एमपी के शहरी विकास मंत्री ने आगे यह भी कहा कि "विदेश में कहा जाता है कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, वैसे ही कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है। विदेश में ऐसी कहावत है और मैं यहां इसका पालन नहीं करता।"

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात