जबलपुर हाई कोर्ट और समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई

Samarth Singh Bail Petition: ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR के बाद से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। याचिका पर जबलपुर हाई कोर्ट आज सुनवाई करेगा।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाईकोर्ट में अग्रिम याचिका लगाई है, जिस पर हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने कोर्ट में पैरवी की।

अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विशा की सास यानी गिरीबाला सिंह को पूर्व में ही जमानत मिल चुकी है। इस मामले में भोपाल में ट्विशा के पति समर्थ सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। FIR के बाद गिरीबाला और समर्थ दोनों ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी।

भोपाल कोर्ट ने नहीं दी थी अग्रिम जमानत

ट्विशा शर्मा डेथ केस में भोपाल कोर्ट ने गिरीबाली की उम्र और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना होने, साथ ही पूर्व में जज रहने के आधार पर ये कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि उनके भागने की आशंका नहीं है। इधर समर्थ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

परिजनों ने किया था अग्रिम जमानत का विरोध

ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था, जबकि समर्थ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। समर्थ लगातार फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ पर इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत

गौरतलब है कि 12 मई को ट्विशा का शव अपने घर की छत पर फंदे से लटका मिला था, जिसके बाद से समर्थ सिंह फरार है। ट्विशा के परिजनों ने समर्थ और उसके परिवार पर ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना