समर्थ सिंह और ट्विशा शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

Twisha Sharma Case: पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में लगाई याचिका

Samarth Singh Anticipatory Bail Plea: भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस के आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। हाई कोर्ट इस याचिका पर जल्द सुनवाई कर सकता है।

प्रीतेश जैन

Twisha Sharma Death Case Update: राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए जबलपुर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। भोपाल कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

ट्विशा शर्मा डेथ केस में FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पति समर्थ सिंह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन उस तक नहीं पहुंच पा रही है। इस बीच समर्थ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर HC जल्द ही सुनवाई कर सकता है।

गिरीबाला को मिल चुकी है अग्रिम जमानत

ट्विशा शर्मा के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह ने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने गिरीबाली की उम्र और कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड ना होने, साथ ही पूर्व में जज रहने के आधार पर ये कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि उनके भागने की आशंका नहीं है। इधर समर्थ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

समर्थ पर 30 हजार का इनाम

ट्विशा के परिजनों ने गिरीबाला सिंह को अग्रिम जमानत देने का विरोध किया था, जबकि समर्थ को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। समर्थ लगातार फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के आदेश पर समर्थ पर इनाम की राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है।

हाई कोर्ट जाएंगे ट्विशा के परिजन

इधर भोपाल कोर्ट ने ट्विशा का दिल्ली एम्स में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट का तर्क है कि दूसरे राज्य में पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश देना उसके क्षेत्राधिकार से बाहर है। ऐसे में ट्विशा के परिजन हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग करेंगे।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर