भोपाल पुलिस की हिरासत में समर्थ सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?

Samarth Singh Arrested: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में आज शाम सबसे बड़ा मोड़ आया। 10 दिनों से फरार चल रहे और ₹30,000 के इनामी मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सजल रघुवंशी

Twisha Sharma Case Big Update Samarth Singh In Bhopal Police Custody: ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आज समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था, इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी हंगामा हुआ। ट्विशा शर्मा के परिजनों के वकील ने कई बड़े आरोप लगाए। अब खबर निकल कर आ रही है कि समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने इस खबर की पुष्टि की है।

बता दें कि ट्विशा शर्मा का आरोपी पति समर्थ सिंह 10 दिनों से फरार चल रहा था। जबलपुर में सरेंडर करने की सूचना मिलते ही भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पहचान छिपाने के लिए बदलवाए गए कपड़े

बता दें कि, समर्थ सिंह की पहचान छिपाने के उद्देश्य से जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में उसके कपड़े बदलवाए गए। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि समर्थ सिंह मास्क पहनकर कोर्ट नंबर-32 में बैठा था, जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कोर्टरूम है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उसे वहां बैठने की अनुमति किस अधिकार के तहत दी गई।

ट्विशा के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि दिल्ली एम्स के डायरेक्टर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम भोपाल एम्स में पोस्टमॉर्टम करेगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्त करने की उठी मांग

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को मिली जमानत निरस्त करने की मांग की है। मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस अवनींद्र सिंह की कोर्ट में प्रस्तावित थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रकरण को डिवीजन बेंच के पास भेज दिया।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें