जबलपुर में अवैध अहातों पर पुलिस एक्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
जबलपुर

जबलपुर में शराब दुकानों पर अवैध अहाते का खुलासा, टीन शेड लगाकर पिलाई जा रही थी शराब, पुलिस ने की कार्रवाई

Jabalpur Police Action : जबलपुर में शराब दुकानों के परिसरों में अवैध अहाते संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने रसल चौक और ब्लूम चौक में कार्रवाई कर अहाते बंद कराए।

पवन पटेल, प्रीतेश जैन

Jabalpur Illegal Ahata : तीन साल पहले राज्य सरकार ने शराब पिलाने वाले अहातों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद शराब दुकान संचालकों द्वारा नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से अहाते संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। जबलपुर पुलिस ने ऐसे अवैध अहातों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के शुरुआती चरण में पुलिस ने रसल चौक और ब्लूम चौक स्थित शराब दुकानों के परिसरों में दबिश देकर शराब पीने के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं को बंद कराया।

पुलिस के मुताबिक, शराब दुकानों के परिसर में ही लोगों के बैठकर शराब पीने की व्यवस्था की गई थी। बारिश से बचाने के लिए बाकायदा टीन शेड लगाए गए थे। इसके अलावा टेबल-कुर्सियां लगाकर शराब पीने वालों के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जब व्यवस्थाएं देखीं तो वे भी हैरान रह गए।

खाने-पीने के लिए भी बनाए थे नियम

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जब इन अवैध अहातों में दबिश दी तो वहां के इंतजाम के साथ-साथ बनाए गए नियम भी सामने आए। पुलिस के अनुसार, अहाते में उपलब्ध खाने-पीने की सामग्री ही ग्राहकों को लेना अनिवार्य किया गया था। बाहर से कोई खाने-पीने का सामान लाने पर जुर्माना लगाने का नियम बनाया गया था। इसके लिए बाकायदा बैनर लगाकर ग्राहकों को निर्देश दिए गए थे।

स्थानीय लोगों को भी हो रही थी परेशानी

शराब दुकानों के आसपास इस तरह अवैध रूप से अहाते संचालित होने के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं को हटवाया और अहाते बंद करवाए। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

संचालकों पर जुर्माना, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने फिलहाल अवैध अहाते संचालित करने वाले संचालकों पर जुर्माना लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब दुकानों के परिसरों में नियमों का उल्लंघन कर शराब पिलाने की व्यवस्था करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध अहाता संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

आबकारी विभाग की निगरानी पर भी उठे सवाल

रसल चौक और ब्लूम चौक में कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि शराब दुकानों के परिसरों में लंबे समय से चल रही इन व्यवस्थाओं की जानकारी जिम्मेदार आबकारी विभाग को क्यों नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो शायद अवैध अहाते इसी तरह संचालित होते रहते। अब पुलिस के अभियान के बाद आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा