जबलपुर में हादसे के बाद क्रूज का रेस्क्यू, फोटो- सोशल मीडिया 
मध्य प्रदेश

जबलपुर बरगी डैम हादसा: पायलट, हेल्पर और टिकट इंचार्ज बर्खास्त; मैनेजर सस्पेंड और रीजनल मैनेजर का तबादला

Bargi Dam Tragedy: एमपी के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे में 9 लोगों की जान जाने के बाद सरकार ने एक्शन लिया है। मामले में क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया

प्रतीक पाण्डेय

Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश सरकार क्रूज हादसे के बाद ताबड़तोड़ एक्शन लेते दिखाई दे रही है। कई कर्मचारियों के ऊपर गाज गिरी तो महकमे में हड़कंप मच गया। सीएम मोहन यादव मामले पर बेहद सख्ती बरत रहे हैं।

गुरुवार शाम करीब 6 बजे बरगी बांध में पर्यटकों को सैर कराने निकला एक क्रूज अचानक आंधी और ऊंची लहरों की चपेट में आ गया था। क्रूज पर उस समय करीब 40 से 42 पर्यटक सवार थे। चश्मदीदों के अनुसार, जब क्रू मेंबर्स ने खतरे को देखते हुए लाइफ जैकेट पहनने को कहा, तो सभी पर्यटक जैकेट लेने के लिए एक तरफ जमा हो गए। वजन का संतुलन बिगड़ने के कारण क्रूज अचानक एक तरफ झुक गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

बिना सुरक्षा इंतजामों के रवाना हुआ था क्रूज

हादसे की जांच में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की बात सामने आई है। जांच में पाया गया कि क्रू मेंबर्स ने बिना लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनाए ही पर्यटकों को क्रूज पर चढ़ा दिया था। इसके अलावा, मौसम खराब होने के बावजूद क्रूज को बांध के बीच ले गए, जो हादसे की बड़ी वजह बनी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और NDED-SDRD और सेना की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

दोषियों पर गिरी गाज: इन पर हुई कार्रवाई

जनता के भारी आक्रोश और हादसे की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने तत्काल कदम उठाए हैं। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज बृजेंद्र को नौकरी से निकाल दिया गया है। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय मैनेजर संजय मल्होत्रा का ट्रांसफर भोपाल स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय में कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। राज्य सरकार भी पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे