इंदौर के सांवेर में 10 पेटियां शराब बरामद (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

इंदौर के सांवेर में अवैध शराब तस्करों पर आबकारी विभाग का शिकंजा; कार से 10 पेटियां शराब बरामद

Indore Illegal Liquor Seizure: इंदौर के सांवेर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, मुकाता तालाब के पास सफेद आल्टो कार से देशी-विदेशी शराब की 10 पेटियां जब्त।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

Excise Department Seizes 10 Cartons Of Liquor In Sanwer: इंदौर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की तस्करी को लेकर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। सांवेर में देर रात विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक सफेद आल्टो कार को रोककर तलाशी ली।

कार से देशी शराब और व्हिस्की की 10 पेटियां बरामद हुईं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 3 लाख 14 हजार रुपये आंका गया है।

कार से मिली देशी शराब और व्हिस्की की पेटियां

कार्रवाई ग्राम मुकाता तालाब के पास अजनोद रोड, तहसील सांवेर में की गई। तलाशी के दौरान पांच पेटी देशी प्लेन मदिरा और पांच पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की के पाव बरामद किए गए। मामले में काजू चौहान और विजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही सफेद आल्टो कार क्रमांक MP 09 CT 4613 भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

बायपास और ग्रामीण इलाकों में तस्करी पर सवाल

इंदौर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने की चुनौती बनी हुई है। बायपास मार्गों और ग्रामीण इलाकों में शराब की अवैध सप्लाई को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके है । सांवेर में हुई यह कार्रवाई भी इस बात की ओर ध्यान दिलाती है कि शराब के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच और निगरानी जरूरी है।

सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद सतर्कता जरूरी

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती और निगरानी का मुद्दा अहम हो गया है। अवैध शराब का कारोबार केवल राजस्व की हानि तक सीमित नहीं है, बल्कि मिलावटी या जहरीली शराब लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्रवाई के साथ यह भी जरूरी है कि अवैध शराब की सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जाए।

शराब कहा से लाये नही बता पायी टीम

सांवेर में दो आरोपियों की गिरफ्तारी और 10 पेटियों की जब्ती के बाद अब निगरानी व्यवस्था पर सवाल है कि बायपास और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के परिवहन को रोकने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। हालांकि आबकारी विभाग यह नही बता पाया की अवैध शराब कहा से लायी जा रही थी, सागर में जहरीली शराब का मामला सामने आने की बाद भी आबकारी विभाग शराब के स्त्रोत का पता नही लगा पाई है।

INDIA Bloc Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के मार्च का आगाज, राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार की नींद उड़ गई है

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल