मुरैना में थार से अवैध शराब की तस्करी, 10 पेटी शराब और एक देशी कट्टा समेत जिंदा कारतूस बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

Morena Illegal Liquor :पोरसा पुलिस ने जौटई बाईपास पर घेराबंदी कर पकड़ी थार, तलाशी में शराब के साथ 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस मिले; शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपये।
Morena Illegal Liquor Seizure 10 Boxes Of Liquor Collected By Police
पोरसा पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार(फोटो सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुरैना में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

  • देशी शराब की 10 पेटियां बरामद

  • पुलिस ने 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस को भी किया बरामद

  • 50 हजार रुपए बताई जा रही जब्त शराब की कीमत

Morena Illegal Liquor Seizure: मुरैना जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पोरसा थाना पुलिस ने रविवार तड़के एक थार गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में देशी शराब की 10 पेटियां भरकर जा रही थीं।

पुलिस ने जब थार की तलाशी ली तो उसमें से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।

सुबह पांच बजे पुलिस को मिली सूचना, बाईपास पर की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब पांच बजे पोरसा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक थार गाड़ी में अवैध शराब भरकर अंबाह की ओर से लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जौटई बाईपास पर घेराबंदी कर दी।

तलाशी के दौरान बरामद हुई देशी शराब की खेप

घेराबंदी के दौरान थार गाड़ी क्रमांक एमपी 08 सीबी 3234 आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली, तो अंदर देशी शराब की 10 पेटियां रखी मिलीं। थार में शराब के साथ एक देशी कट्टा और कारतूस भी मिले।

Morena Illegal Liquor Seizure 10 Boxes Of Liquor Collected By Police
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर इंदौर में युवाओं का प्रदर्शन; प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका

जब्त शराब की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज उर्फ राहुल सिकरवार निवासी सुहांस, गोहद जिला भिंड, विजय गुर्जर निवासी जनक सिंह का पुरा, शिकहरा थाना नगरा जिला मुरैना और राहुल गुर्जर निवासी डीडी नगर, ग्वालियर के रूप में हुई है। पुलिस ने जब्त शराब की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है।

आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Morena Illegal Liquor Seizure 10 Boxes Of Liquor Collected By Police
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का दिल्ली कूच; इंदौर में पुलिस से बहस के बाद रवाना हुए 50 कार्यकर्ता
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com