Ground Report: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सड़कों पर कचरे का अंबार, स्वच्छता पर हड़ताल की मार; लोग परेशान

Indore Garbage Crisis Ground Report: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर।
Indore garbage piles up during sanitation strike
इंदौर में स्वच्छता पर हड़ताल की मार(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Indore Sanitation Strike: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल का असर अब शहर की सड़कों और गलियों में दिखाई देने लगा है।

नेहरू नगर सहित कई इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। नियमित कचरा कलेक्शन प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जहां एक ओर सड़क किनारे कचरा जमा है, वहीं दूसरी ओर बदबू से रहवासी परेशान हैं।

हड़ताल की मार...सड़कों पर कचरे का अंबार

इंदौर शहर की सफाई व्यवस्था की तस्वीर इन दिनों कुछ बदली-बदली नजर आ रही है। जिन सड़कों पर हर दिन सफाई कर्मचारी नजर आते थे, वहां अब कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। नेहरू नगर क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा है। रहवासियों के मुताबिक, समय पर कचरा नहीं उठने से सड़क किनारे कचरा फैलने लगा है। गर्मी और धूप के बीच कचरे से उठती बदबू ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर

सफाई कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों की नाराजगी के चलते सफाई और कचरा कलेक्शन का काम प्रभावित हुआ है।कर्मचारियों और निगम के बीच बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल हड़ताल का असर शहर के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है।

Indore garbage piles up during sanitation strike
मध्य प्रदेश में अब साल में दो बार होगी PSC परीक्षा; सीएम मोहन यादव ने यूथ कॉन्क्लेव-2026 में किया बड़ा ऐलान

नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल

इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर साल स्वच्छता के रिकॉर्ड और पुरस्कारों के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम अपनी पीठ थपथपाता रहा है।लेकिन अब सवाल यह है कि अगर सफाई व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कर्मचारी ही हड़ताल पर चले जाएं, तो क्या शहर की नंबर वन सफाई व्यवस्था को बरकरार रखा जा सकता है

ग्राउंड पर दिखी हकीकत

एक तरफ नगर निगम का दावा है कि सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ ग्राउंड पर कचरे के ढेर कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।अगर हड़ताल लंबी चली तो कचरा जमा होने के साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था का संकट और गहरा सकता है। इसे लेकर नवभारत लाइव की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और हकीकत को जानने का प्रयास किया।

Indore garbage piles up during sanitation strike
क्या वाकई बंद होगी लाड़ली बहना योजना? CM मोहन यादव के महंगी पड़ने वाले बयान पर सुधीर दंडोतिया का सटीक विश्लेषण
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com