राजा की मां, उमा रघुवंशी  (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा के बाद राजा रघुवंशी की मां ने लगाई न्याय की गुहार; कहा- मुझे भी न्याय चाहिए

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर राजा की मां ने उम्मीद जताई है। नीले ड्रम केस वाली मुस्कान को सजा मिलने के बाद राजा की मां का बयान सामने आया है।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को फांसी, राजा रघुवंशी की मां ने भी मांगी ऐसी सजा।

  • राजा की मां बोलीं- 'मेरे राजा के कातिलों को भी फांसी मिले, मुझे भी न्याय चाहिए।'

  • राजा हत्याकांड में सोनम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी, परिवार कर चुका है CBI जांच की मांग।

  • मामले में शिलोम जेम्स समेत दो लोग बरी, सोनम फिलहाल शिलॉन्ग जेल में बंद।

Raja Raghuvanshi Mother Demands Death Penalty: नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में है।

राजा रघुवंशी की मां ने इस फैसले के बाद अपने बेटे के हत्यारों के लिए भी ऐसी ही कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मां को न्याय मिला है, उसी तरह उन्हें भी अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलना चाहिए।

'मेरे राजा के कातिलों को भी फांसी की सजा मिले'

मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा मिलने पर राजा रघुवंशी की मां ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हां, देखो अब जाकर न्याय की आग जगी है। जैसे मुस्कान को और उसके साथी को फांसी की सजा सुनाई गई है, इसी तरह से मैं चाहती हूं कि मेरे राजा के कातिलों को भी ऐसी ही सजा सुनाई जाए। उस मां को न्याय मिला है, वैसे ही मुझे भी न्याय मिले। बस मैं इतना ही कहना चाहती हूं।"

राजा की मां के इस बयान में अपने बेटे को खोने का दर्द और न्याय की उम्मीद साफ नजर आई। उन्होंने कहा कि जिस तरह दूसरे हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी सजा मिली है, उसी तरह राजा की हत्या के मामले में भी दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

राजा हत्याकांड में लंबे समय से न्याय की मांग

गौरतलब है कि इंदौर शहर के राजा रघुवंशी की हत्या का मामला काफी चर्चित रहा है। इस मामले में राजा का परिवार लंबे समय से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग करता रहा है। अब मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद राजा की मां ने एक बार फिर अपनी आवाज उठाई है।

नील ड्रम केस की तरह सुनाई जाए सजा

राजा की मां की मांग साफ है, जिस तरह एक अन्य हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी सजा सुनाई गई है, उसी तरह उनके बेटे की हत्या के मामले में भी दोषियों को सख्त सजा मिले। बेटे को खोने का दर्द झेल रही मां अब अपने राजा के लिए न्याय का इंतजार कर रही है।

सोनम फिलहाल शिलोंग जेल में बंद

राजा रघुवंशी मामले में मुख्य आरोपी सोंनम फिलहाल जेल में है, वही सोनम की मदद करने वाले भी वही बंद है, हालाकि इस मामले में शिलोम जेम्स सहित दो लोग बरी हो चुके है, लेकिन सोनम और अन्य लोगो को लेकर अभी भी सुनवाई जारी है, इस मामले में परिवार कई बार सीबीआई जाँच की मांग भी कर चूका है

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?