राहुल गांधी इंदौर छात्रों की गुंज कार्यक्रम (सोर्स- सोशल मीडिया)
इंदौर

राहुल गांधी का छात्र की गूंज संबोधन शुरू, 15 हजार से ज्यादा युवा मौजूद; सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स है मुद्दा

Rahul Gandhi Indore Event: इंदौर में राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की, कोटा, देहरादून और पुणे के बाद इंदौर में युवाओं का जताया आभार।

सजल रघुवंशी

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Indore: राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने छात्रों और युवाओं की ओर से किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर आकर उन्हें खुशी हो रही है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले कोटा, देहरादून और पुणे में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

स्वागत के लिए राहुल गांधी ने छात्रों का जताया आभार

कार्यक्रम की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से इंदौर में उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग शहरों में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों के दौरान छात्रों से जुड़े मुद्दों और उनके भविष्य को लेकर सवाल उठाए जाते हैं। इस दौरान युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर भी दिया जाता है।

पेपर लीक से लेकर शिक्षा की बढ़ती लागत तक मुद्दे

राहुल गांधी ने कहा कि कार्यक्रमों में छात्रों से जुड़े कई अहम विषय सामने आते हैं। इनमें पेपर लीक, संस्थागत विफलता, इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, शिक्षा की बढ़ती लागत और निजीकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं। उनके मुताबिक, इन विषयों का सीधा संबंध छात्रों की पढ़ाई, रोजगार के अवसरों और भविष्य से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम में युवा इन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ रहेगा आज के कार्यक्रम का विषय

राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के लिए ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ को विषय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र बताएंगे कि सिस्टम क्या है, वह उन्हें किस तरह प्रभावित कर रहा है और छात्रों के भविष्य के सामने किस तरह की चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। इस दौरान छात्रों के सवाल और अनुभव कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहेंगे।

मंच पर युवा रखेंगे अपने मन की बात

राहुल गांधी ने कहा कि कार्यक्रम में कई युवा मंच पर आकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी समस्याओं, अनुभवों और भविष्य से जुड़े सवालों को सीधे सामने रखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं की भागीदारी पर फोकस रहेगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त