मानपुर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच  (सोर्स- नवभारत)
इंदौर

इंदौर में बेटी की तलाश में निकले पिता की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Father Murdered While Searching For Daughter: महू के मानपुर में सनसनीखेज वारदात, लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या। पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • महू के मानपुर थाना क्षेत्र में बेटी की तलाश कर रहे पिता की पीट-पीटकर हत्या।

  • ग्राम बिचौली में महेश भूरिया पर लोहे की रॉड और हथियारों से हमला।

  • बेटी के बारे में पूछताछ करने आरोपी के घर पहुंचे थे महेश।

Indore Mahu Murder Case: इंदौर जिले के महू के मानपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। घर से लापता बेटी की तलाश में निकले पिता की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बेटी के बारे में पूछताछ करने पहुंचे पिता पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला किया गया।

गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मृतक की बेटी अब भी लापता है।

बेटी की तलाश में घर से निकले थे पिता

दरअसल, यह पूरा मामला इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचौली का है। मृतक की पहचान महेश पिता घनश्याम भूरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महेश की बेटी आरोपी की पत्नी के साथ खेती-मजदूरी के काम पर जाती थी। एक दिन शाम को बेटी घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद महेश बेटी की तलाश में निकल पड़े।

बेटी के बारे में पूछने पहुंचे तो हुआ विवाद

बेटी के बारे में जानकारी लेने के लिए महेश आरोपी के घर पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने महेश पर लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, बेटी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आखिर महेश की बेटी कहां है, उसकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?