पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी फोटो सोर्स- नवभारत
इंदौर

इंदौर में दोस्त ने ही चुराया 1 करोड़ का सोना, सरपंची चुनाव लड़ने और महंगे शौक के लिए की वारदात

Indore Crime News : इंदौर के लसूड़िया में दोस्त के घर से सोना चोरी करने के आरोप में गोपाल जाखड़ गिरफ्तार। पुलिस ने 630 ग्राम सोने का बिस्किट, चेन, नकदी और iPhone 17 समेत 1.10 करोड़ का माल जब्त किया।

अंशुल मुकाती, प्रीतेश जैन

Indore Gold Theft Case : इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में दोस्ती में विश्वासघात कर सोना चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी के मामले में फरियादिया के दोस्त गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपए कीमत का 630 ग्राम सोने का बिस्किट, 6 लाख रुपए कीमत की 40 ग्राम सोने की चेन, 2 लाख रुपए नकद और एक Apple iPhone 17 बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गांव में सरपंची का चुनाव लड़ने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घर की अलमारी से गायब हुए सोने के आभूषण

इंदौर पुलिस के अनुसार, फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच उनके घर की अलमारी से सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर लसूड़िया थाने में अपराध क्रमांक 1445/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। चोरी गए सोने की कीमत अधिक होने के कारण पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।

मोबाइल बंद कर गायब हुआ दोस्त, पूछताछ में खुलासा

जांच के दौरान फरियादिया ने पुलिस को बताया कि उनके साथ रहने वाला दोस्त गोपाल जाखड़ घर से जाने के बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर चुका है। फरियादिया ने चोरी में उस पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर जिले के ग्राम गारासनी निवासी 25 वर्षीय गोपाल उर्फ गोपी जाखड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अलमारी में सोने का बिस्किट देखकर बनाई योजना

इंदौर में चोरी के इस मामले में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रेनू शर्मा के साथ रहते समय उसने घर की अलमारी में सोने का बिस्किट देखा था। अगले महीने उसके गांव में सरपंची का चुनाव होने वाला था और वह चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। चुनाव में खर्च जुटाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने सोने का बिस्किट चोरी करने की योजना बनाई। इसके बाद उसने घर की अलमारी से सोना चुरा लिया।

1.10 करोड़ रुपए का माल जब्त

लसूड़िया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 630 ग्राम सोने का बिस्किट, 40 ग्राम सोने की चेन, 2 लाख रुपए नकद और एक Apple iPhone 17 जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद माल की कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए है। सोने की चेन की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी गए शेष माल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी