मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Mumbai To Delhi Train Cancellation: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विपक्षी आंदोलन के मद्देनजर रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द किया है, जबकि मुंबई की दो राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चलेंगी।
Delhi Opposition Protest Train Cancellation Mumbai Rajdhani Delay
रेलवे ने पांच ट्रेनों को रद्द किया(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Rajdhani Delay During Delhi Opposition Protest: 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी आंदोलन का असर रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है। आंदोलन के मद्देनजर सड़क यातायात में भारी भीड़ और जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द अथवा समय में बदलाव किया है।

मुंबई से चलने वाली दो ट्रेनें पांच घंटे देरी से

12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे रवाना होने वाली ट्रेन अब पांच घंटे देरी से चलेगी। 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को शाम 5.10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन भी पांच घंटे देरी से चलेगी।

ये पांच ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस,12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस और 12957 साबरमती-नई दिल्ली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे बोर्ड के निर्देशों के बाद मुंबई और अन्य शहरों से दिल्ली आने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि मुंबई सेंट्रल से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों को पांच-पांच घंटे देरी से रवाना करने का निर्णय लिया गया है।

Delhi Opposition Protest Train Cancellation Mumbai Rajdhani Delay
कल्याण स्टेशन पर महिला पॉइंट्समैन से दुर्व्यवहार, अमित ठाकरे से मिले MNS रेलवे वर्कर्स सेना के पदाधिकारी

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की आशंका

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी आंदोलन के कारण नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

संभावित भीड़ और जाम को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के प्रस्थान समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर मुंबई, इंदौर, बांद्रा टर्मिनस और अन्य शहरों से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है।

जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कराए हैं, उन्हें अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। इसलिए यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Delhi Opposition Protest Train Cancellation Mumbai Rajdhani Delay
पुणे से नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए सीधी E-Bus सर्विस शुरू, MSRTC की ई-शिवाई बसों से करें किफायती यात्रा

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें

यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस, प्रस्थान का समय और रद्द होने से संबंधित जानकारी आधिकारिक रेलवे माध्यमों से जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com