इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में 500 करोड़ की धनवर्षा की उम्मीद (सोर्स- नवभारत लाइव)
इंदौर

दिवाली पर इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में 500 करोड़ की धनवर्षा की उम्मीद, बुलेट से लेकर कारों तक दिखा क्रेज

Indore Automobile Sector Diwali Business: इंदौर ऑटोमोबाइल बाजार में दिवाली पर ₹500 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, धनतेरस पर 3 हजार कारें और 10 हजार बुलेट व बाइक्स की डिलीवरी से बढ़ी रौनक।

अंशुल मुकाती, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • दीपावली पर इंदौर के ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक।

  • धनतेरस पर करीब 500 करोड़ रुपये के वाहन बिकने का अनुमान।

  • 3 हजार से ज्यादा कारों और 10 हजार दोपहिया वाहनों की डिलीवरी का अनुमान।

  • युवाओं में रॉयल एनफील्ड बुलेट और प्रीमियम बाइक्स का क्रेज।

Indore Dhanteras Car and Bike Delivery: इंदौर में दीपावली के त्योहार पर ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कारों और दोपहिया वाहनों की खरीदारी के बीच इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 500 करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। खास बात यह है कि धनतेरस के दिन ही इंदौर में करीब 500 करोड़ रुपए के वाहनों की डिलीवरी का अनुमान है। इसमें 3 हजार से अधिक कारें और करीब 10 हजार दोपहिया वाहन शामिल हैं।

दोपहिया बाजार में रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित प्रीमियम बाइक्स का क्रेज देखने को मिल रहा है, वहीं कारों में लग्जरी सेगमेंट और एसयूवी की मांग बनी हुई है। इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

धनतेरस पर 500 करोड़ के वाहनों की डिलीवरी का अनुमान

त्योहारी सीजन में इंदौर शहर के ऑटोमोबाइल कारोबारियों को हर साल बड़े व्यापार की उम्मीद रहती है। इस बार भी ग्राहकों के उत्साह को देखते हुए बाजार में अच्छी बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है। कारों के साथ दोपहिया वाहनों की बुकिंग में भी तेजी रही है। कई ग्राहकों ने धनतेरस पर वाहन की डिलीवरी लेने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा रखी थी। अनुमान के मुताबिक, धनतेरस पर 3 हजार से अधिक कारें और 10 हजार के आसपास दोपहिया वाहन सड़कों पर उतर सकते हैं।

युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा बुलेट का जुनून

दोपहिया वाहनों के बाजार में इस बार हैवी और प्रीमियम बाइक का अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। खासतौर पर रॉयल एनफील्ड बुलेट युवाओं की पसंद बनी हुई है। शोरूम में बाइक खरीदने पहुंच रहे ग्राहकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोगों के लिए हैवी बाइक महज एक वाहन नहीं, बल्कि सालों से देखा हुआ सपना है। किसी ने अपनी पहली पसंदीदा बाइक खरीदकर सपना पूरा किया तो कोई लंबे समय से की जा रही बचत के बाद अपनी ड्रीम बाइक घर ले जा रहा है।

कारों में लग्जरी और एसयूवी का बढ़ा आकर्षण

कारों के बाजार में भी इस बार ग्राहकों का रुझान लग्जरी और एसयूवी सेगमेंट की ओर देखने को मिल रहा है। लोग त्योहार के मौके पर अपनी पसंद और बजट के मुताबिक नई कार खरीद रहे हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में भी दिलचस्पी दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर इस दिवाली इंदौर का ऑटोमोबाइल बाजार दोपहिया से लेकर लग्जरी कारों तक रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है।

BIG BREAKING: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा, CAQM ने लागू किया GRAP-3

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन