सफाईकर्मियों के समर्थन में उतरे जीतू पटवारी, बोले- सेवा में अच्छे, हक मांगने पर क्यों खटकते हैं सफाई मित्र?

MP Safai Karamchari Strike : जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। ठेका प्रथा खत्म करने, नियमितीकरण, स्वास्थ्य बीमा और सुरक्षित वेतन की मांग उठाई।
congress leader jitu patwari
जीतू पटवारी ने सफाईकर्मियों का किया समर्थनफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आए जीतू पटवारी।

  • सरकार पर दोहरे रवैये का लगाया आरोप।

  • ठेका प्रथा खत्म कर नियमितीकरण की मांग।

  • सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और सम्मानजनक वेतन की मांग।

Jitu Patwari Supports Safaii Karamchari Strike : मध्य प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।

पटवारी ने सवाल उठाया कि जब सफाई कर्मचारी भाजपा नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के आवासों व आयोजनों में सेवाएं देते हैं, तब उनकी मेहनत अच्छी लगती है, लेकिन अपने अधिकारों की मांग करने पर वही कर्मचारी सरकार को क्यों खटकने लगते हैं?

सफाई कर्मचारियों के साथ दोहरे रवैये का आरोप

जीतू पटवारी ने कहा कि सफाई मित्र भीषण परिस्थितियों में काम करते हैं। महामारियों के दौरान भी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेश को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। इसके बावजूद जब वे मान-सम्मान, नियमितीकरण, सुरक्षित वेतन और बुनियादी अधिकारों की मांग करते हैं, तो उनकी आवाज अनसुनी कर दी जाती है।

ठेका प्रथा खत्म कर नियमितीकरण की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल सुनवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय संवाद स्थापित किया जाए और वर्षों से काम कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए। इसके साथ ही ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग भी उठाई।

सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य बीमा देने की मांग

पटवारी ने सफाई कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर जरूरी सुरक्षा उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और सम्मानजनक न्यूनतम वेतन की गारंटी देने की मांग की। उनका कहना है कि जो कर्मचारी शहरों और कस्बों को स्वच्छ रखने के लिए लगातार काम करते हैं, सरकार को उनकी सुरक्षा और आर्थिक स्थिति की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।

congress leader jitu patwari
जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, लाड़ली बहना की राशि बढ़ाने और त्योहारी राहत पैकेज की मांग

बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे मुद्दा

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई मित्रों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। पटवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएगी।