इंदौर राजवाड़ा (सोर्स -सोशल मीडिया) 
इंदौर

इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शुरू, घर-घर जाएंगे प्रगणक और सुपरवाइजर

Survey In Indore: सेल्फ इन्युमरेशन खत्म होने के बाद हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शुरू, प्रगणक और सुपरवाइजर पहुंचेंगे घर-घर, कलेक्टर की लोगों से अपील सर्वे में सही जानकारी दें

प्रीतेश जैन

House Listing Block Survey:  इंदौर में जनगणना के तहत आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे की शुरुआत हो गई है। इसके तहत अब प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। ये सर्वे आगामी एक महीने तक चलेगा। कलेक्टर ने लोगों से सर्वे के दौरान सही जानकारी देने की अपील की है।

प्रदेश में सेल्फ इन्युमरेशन खत्म हो गया है और अब हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शुरू हो गया है। एक महीने तक चलने वाले इस सर्वे के तहत प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर तक पहुंचेंगे और जानकारी इकट्ठा करेंगे। इसके लिए प्रगणक और सुपरवाइजर्स को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी गई है। हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है।

प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को दी गई है ट्रेनिंग

सर्वे को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि सर्वे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार्ज ऑफिसर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तृत ब्रीफिंग की गई है और प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। इंदौर में 41 अधिकारियों के साथ एक टीम का गठन किया गया है।

कलेक्टर ने की लोगों से अपील

सर्वे में के जरिए इकट्ठा किए गए आंकड़े देश की विभिन्न नीतियों और योजनाओं के निर्धारण में अहम भूमिका निभाएंगे। अब सर्वे टीम शहर के हर क्षेत्र में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेगी, जिससे सटीक और व्यापक डेटा तैयार किया जा सके। इंदौर कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम के पहुंचने पर सही और पूर्ण जानकारी दें और सहयोग करें। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी गई है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड