इंदौर में सनसनीखेज फायरिंगकांड, एक के बाद एक छह राउंड फायर।
आरोपी ने गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के मेन गेट पर दिया वारदात को अंजाम।
इंदौर पुलिस को मौके से मिले कारतूस के छह खाली खोखे।
Indore Firing Case Accused Fire Six Round: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल, हेलमेट पहनकर आए एक बदमाश ने कॉलोनी के गेट पर पहुंचकर जमकर फायरिंग की छह राउंड फायरिंग।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले तो पांच राउंड गोलियां फायर की और कुछ समय बाद अचानक से एक और राउंड फायर किया। अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
यह पूरा मामला इंदौर शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है आरोपी की पहचन अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बदमाश हेलमेट पहनकर कॉलोनी के मेन गेट पर पहुंचा। यहां उसने अपनी पिस्टल निकाली और एक के बाद एक छह गोली फायर की। बदमाश ने पहले लगातार 5 राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद कुछ समय बाद एक राउंड फायर किया। इस तरह आरोपी ने कुल 6 गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से आसपास के रहवासी सकते में आ गए।
इस पूरी वारदात में सिक्योरिटी गार्ड ने बहादुरी का परिचय दिया और बदमाश की तरफ दौड़ लगा दी। हालांकि गार्ड के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। इस पूरी हटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही वारदात की सूचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह खाली कारतूस के खाली खोखे बरामद किए। इन्ही खोखों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि इस फायरिंग कांड में आगे क्या मोड़ आता है।