सीएम मोहन यादव के साथ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार। इमेज-सोशल मीडिया। 
मध्य प्रदेश

एमपी के शिक्षा मंत्री ने राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल, अब सफाई दे रहे इंदर सिंह परमार

Inder Singh Parmar: मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा के जयंती कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल थे। उन्होंने बवाल मचने के बाद माफी मांगी है।

रंजन कुमार

Inder Singh Parmar on Raja Rammohan Roy: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा है। मंत्री ने कहा कि वह फर्जी समाज सुधारक थे। मंत्री आगर मालवा में कल यानी 15 नवंबर को जनजातीय नायक बिरसा मुंडी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित रहे थे। इस बयान से मंत्री विवाद में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने आज एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। इससे पहले इंदर सिंह परमार ने कहा था कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों द्वारा की गई थी। इस बयान से वह चर्चा में आ गए थे।

मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों के धर्मांतरण का हुआ प्रयास

आगर मालवा में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौर में मिशनरी स्कूलों के जरिए लोगों की आस्था बदलने और धर्मांतरण का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि उस दौर में समाज सुधारक के रूप में जिन लोगों को आगे बढ़ाया गया, वे वास्तविकता में अंग्रेजों के हितों में काम कर रहे थे। राजा राममोहन राय अंग्रेजों के दलाल और फर्जी समाज सुधारक थे।

विदेशी शासन को बल देने वालों को किया गया महिमामंडन

मंत्री ने बिरसा मुंडा के योगदान पर कहा कि उन्होंने मिशनरी गतिविधियों को समझकर स्कूल जाना छोड़ा और जनजातियों की पहचान एवं आस्था की रक्षा के लिए अंग्रेजों का खुलकर विरोध किया। बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को एकजुट किया। इंदर सिंह परमार ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों और इतिहास लेखन में ऐसे महान आदिवासी नेताओं को सम्मान नहीं दिया गया, जिसके वे पात्र थे। जिन लोगों ने विदेशी शासन और धर्मांतरण को बल दिया, उन्हें महिमामंडित किया गया। वहीं, बिरसा मुंडा जैसे क्रांतिकारी वीरों के योगदान को हाशिये पर रखा गया।

यह भी पढ़ें:

मेरे मुंह से गलती से निकल गया यह बयान

इंदर सिंह परमार ने आज समाज सुधारक राजा राममोहन राय पर दिए गए अपने विवादित बयान पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। मंत्री ने कहा कि कल आगर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर बोलते समय संदर्भों के क्रम में मुझसे गलती से राजा राममोहन राय को लेकर गलत शब्द निकल गए। इसके लिए मुझे अत्यंत दुख है। मैं प्रायश्चित करता हूं। राजा राम मोहन प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका सम्मान करता हूं। यह बयान गलती से मेरे मुंह से निकल गया। उसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं।

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO