आजम खान के आए अच्छे दिन...भाजपा-RSS को बदनाम करने के मामले में हुए बरी, MP-MLA कोर्ट से मिली राहत

Uttar Pradesh Politics: लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट आजम खान के खिलाफ 6 साल पुराने मानहानि केस पर आज बड़ा फैसला सुना सकती है। यह मामला 2019 में हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुआ था।
Azam Khan
आजम खान
Updated on

Lucknow MP MLA Court Big Desicion Against Azam Khan: हजरतगंज कोतवाली में दर्ज 6 साल पुराने मानहानि केस में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ान के खिलाफ आज एमपी-एमएलए कोर्ट बड़ा फैसला सुनाया है। ये मामला 2019 में लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था। आजम खान आज इसी मामले की सुनवाई के लिए लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे थे। अदालत आज इस मामले में महत्वपूर्ण निर्णय दिया है।

सपा नेता आज़म खान को बड़ी राहत लखनऊ MP/MLA कोर्ट ने RSS को बदनाम करने वाले केस में बरी किया है। 2019 में हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज था, आरोप था कि मंत्री रहते हुए उन्होंने सरकारी लेटरहेड व मुहर का दुरुपयोग किया था। गौरतलब है कि इसी एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने कुछ समय पहले आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को छह साल पुराने एक अन्य मामले में बरी कर दिया था। वह मामला 2019 में आप नेता फैसल लाला को धमकाने से संबंधित था।

क्या है मामला?

आजम खां पर सरकारी लेटर हेड एवं मोहर के गलत इस्तेमाल का आरोप है। आजम खां के खिलाफ जमीर नकवी ने थाना हजरतगंज में एक फरवरी 2019 को मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2014 में सरकार में उनके प्रभाव के कारण भाजपा के साथ आरएसएस और मौलाना सैय्यद कल्बे जब्बाद नकवी को बदनाम किया गया था।

अखिलेश यादव से की मुलाकात

कोर्ट में पेशी से पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव के साथ उनका रिश्ता राजनीति से परे है। 50 साल से भी अधिक समय से हमारे परिवार एक-दूसरे को जानते हैं।लखनऊ में अखिलेश यादव के घर जाने के बाद उन्होंने कहा कि कहा, अखिलेश यादव के साथ रिश्ता कमजोर होने में सालों का वक्त लगेगा।

आजम खान ने कहा कि ताउम्र वह इस रिश्ते की कद्र करेंगे और उनके जाने के बाद भी यह रिश्ता अगली पीढ़ी के साथ जारी रहेगा। अगर कभी इस रिश्ते पर थोड़ी जंग लगी देखी तो वो खुद इसे साफ कर देंगे, किसी और की जरूरत नहीं है।

Navbharat Live
navbharatlive.com