ग्वालियर का मुरार जिला चिकित्सालय (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल की बदहाली, ऑक्सीजन प्लांट के पास लगा कचरे का ढेर; मरीजों ने जताई नाराजगी

Murar District Hospital Condition: मुरार जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, ऑक्सीजन प्लांट के पीछे लगा कचरे का बड़ा ढेर और जमा हुआ बदबूदार गंदा पानी। मरीजों और परिजनों का सांस लेना हुआ दूभर।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Gwalior Murar District Hospital Condition: ग्वालियर के माधवराव सिंधिया मुरार जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग बाहर से साफ-सुथरी और व्यवस्थित नजर आती है, लेकिन पीछे के हिस्से में तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है।

ऑक्सीजन प्लांट के पास खुले में कचरे का बड़ा ढेर लगा हुआ है। यहां प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, खाने-पीने का वेस्ट, दवाइयों के खाली डिब्बे और सूखे पत्ते समेत अन्य कचरा पड़ा है।

अस्पताल के पीछे खुले में पड़ा कचरा

मुरार जिला अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग के पीछे कचरे का ढेर दिखाई दे रहा है। कचरे के बीच दोने-पत्तल और प्लास्टिक सामग्री भी बिखरी हुई है। इसके ठीक पास गंदा पानी जमा है, जिसमें काई जमी हुई है। आसपास तेज दुर्गंध भी बनी हुई है। बरसात के मौसम में इस पानी के बहकर अस्पताल परिसर के दूसरे हिस्सों तक पहुंचने की आशंका है।

मरीज और परिजन बोले- बदबू से परेशानी

अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गंदगी और दुर्गंध के कारण अस्पताल में रहना मुश्किल हो रहा है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से सफाई व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है और यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

संक्रमण को लेकर भी उठे सवाल

अस्पताल परिसर में कचरा और गंदा पानी जमा होने के कारण संक्रमण के खतरे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खासतौर पर अस्पताल में पहले से बीमार मरीजों की मौजूदगी को देखते हुए सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जाती है। बरसात के दौरान जमा पानी के फैलने से समस्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने दी सफाई

मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जिस स्थान पर कचरा जमा है, वह मरीजों के आवागमन वाले हिस्से से दूर है और बायोमेडिकल वेस्ट के लिए निर्धारित स्थान है। प्रबंधन के मुताबिक पूरे अस्पताल से कचरा एकत्र कर यहां रखा जाता है और एजेंसी के ट्रैक्टर से इसे रोज उठवाया जाता है। ट्रैक्टर के आने में देरी के कारण कचरा जमा हुआ था। प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल सफाई का काम कराया जा रहा है और दावा किया कि निर्धारित स्थान मरीजों से दूर होने के कारण संक्रमण का खतरा नहीं है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती