बीआईएमआर नर्सिंग कॉलेज में छात्रों ने किया प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्वालियर

ग्वालियर: BIMR नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन, गेट का ताला तोड़ प्रिंसिपल चैंबर में शुरू किया अनशन

Student Protest Gwalior: ग्वालियर के बीआईएमआर बिरला नर्सिंग कॉलेज में भारी हंगामा। मुख्य द्वार का ताला तोड़कर परिसर में घुसीं छात्राएं, 3 साल में मिली सिर्फ 1 साल की डिग्री।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

BIMR Nursing College Student Protest: ग्वालियर के बीआईएमआर बिरला नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। छात्राओं के प्रदर्शन से कॉलेज परिसर में काफी देर तक हंगामे और तनाव की स्थिति बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गोला का मंदिर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

घटनाक्रम की शुरुआत कॉलेज के मुख्य द्वार से हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों के साथ पहुंचीं कुछ छात्राओं को अंदर जाने से रोक दिया। इससे नाराज छात्राओं ने गेट पर लगा ताला तोड़ दिया और परिसर में प्रवेश कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पहुंचे, प्रिंसिपल चैंबर में धरना

हंगामे की सूचना मिलने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा अपनी टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पहले प्रदर्शन कर रही छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं समझीं। इसके बाद वे छात्राओं के साथ कॉलेज प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे। छात्राओं और एनएसयूआई पदाधिकारियों का आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं मिला। इसके बाद पवन शर्मा और उनकी टीम के सदस्य छात्राओं के साथ प्रिंसिपल चैंबर में ही जमीन पर बैठकर अनशन पर बैठ गए।

तीन साल पढ़ाई के बाद डिग्री को लेकर छात्राओं का आरोप

प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से कॉलेज में अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल एक वर्ष की अधूरी डिग्री ही मिल सकी है। छात्राओं के मुताबिक उनके परिवारों ने कॉलेज की फीस में बड़ी रकम खर्च की है। शैक्षणिक सत्र में देरी के चलते अब उनके ओवर-एज होने का खतरा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि पढ़ाई में देरी से समय और पैसे का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही उनके करियर और भविष्य पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

कॉलेज बोला- मामला न्यायालय में, रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

मामले पर कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि पूरा प्रकरण फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की जा चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि छात्राओं की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रबंधन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार