नासिक जिले के छात्रों के लिए ST की राहत; शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही 28,226 विद्यार्थियों को मिले बस पास

Nashik Student Bus Pass: नासिक में नए शैक्षणिक सत्र के तहत 28,226 विद्यार्थियों को एसटी बस पास जारी किए गए हैं। इनमें 'अहिल्याबाई होलकर योजना' के तहत 20,858 छात्राओं को मुफ्त बस पास मिले हैं।
Relief for students in Nashik district: 28,226 students receive bus passes at the start of the academic session.
नासिक बस पास, एसटी महामंडल, अहिल्याबाई होलकर योजना,(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Student Bus Pass Ahilyabai Holkar Scheme: नासिक नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही नाशिक जिले के हजारों विद्यार्थियों के लिए एसटी महामंडल ने राहत की खबर दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को शिक्षा तक सुगम पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही बस पास वितरण मुहिम के तहत अब तक जिले में 28,226 छात्रों को बस पास जारी किए गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए 'अहिल्याबाई होलकर योजना' संजीवनी साबित हो रही है। कक्षा 5वीं से 12वीं तक की छात्राओं को पूरी तरह मुफ्त बस पास दिए जा रहे हैं।

इस योजना के तहत जिले भर में 20,858 छात्राओं को मुफ्त पास बांटे गए हैं। इन छात्राओं की मुफ्त यात्रा के लिए सरकार एसटी महामंडल को 5।86 करोड़ रुपये का प्रतिपूर्ति मूल्य प्रदान करेगी। इसमें नांदगांव, मालेगांव और सिन्नर डिपो का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

मासिक और रियायती पास का वितरण

सामान्य और तकनीकी शिक्षा लेने वाले छात्रों के लिए महामंडल ने भारी छूट का प्रावधान किया है- सामान्य स्कूली और कॉलेज जाने वाले 5,432 विद्यार्थियों ने मासिक पास का लाभ लिया है। सरकार ने इसमें 66.67 प्रतिशत की भारी छूट दी है।

व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों के 1,936 छात्रों ने रियायती दरों पर पास बनवाए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिली है। दिव्यांग (अपंग) और मेडिकल छात्रों को भी नियमानुसार रियायती दरें प्रदान की जा रही हैं।

भविष्य की डिजिटल तैयारी

  • एसटी महामंडल अब छात्रों के लिए 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (एनसीएमसी) जारी कर रहा है।
  • इस स्मार्ट कार्ड से छात्रों का सफर और अधिक डिजिटल व सुविधाजनक हो जाएगा।
  • किसी भी तकनीकी समस्या या पास प्राप्त करने में बाधा आने पर छात्र एसटी प्रशासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com