ट्रॉली से टकराने के बाद फॉर्च्यूनर कार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी फॉर्च्यूनर कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh News: ग्वालियर में एक भयावह सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

अभिषेक सिंह

Gwalior Road Accident: ग्वालियर में एक भयावह सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर ट्रॉली के नीचे दब गई और उसकी छत पूरी तरह उड़ गई। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भीषण हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर मालवा कॉलेज के ठीक सामने हुआ। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार मौरंग से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के वक्त फॉर्च्यूनर कार में पांच लोगों सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार की सुबह 6.30 से 7.00 बजे के बीच हुआ है।

आखिर कैसे हुआ ये भीषण हादसा?

जानकारी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर, MP 07 CG 9006, झांसी की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार मालवा कॉलेज के सामने से गुज़री, मोड़ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली निकली। ट्रॉली मौरंग से भरी हुई थी। फॉर्च्यूनर चला रहे युवक को उसे नियंत्रित करने का मौका ही नहीं मिला, क्योंकि फॉर्च्यूनर भी तेज रफ्तार से चल रही थी।

कार सवार 5 लोगों की मौके पर मौत

इस दौरान फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। कार का आधा हिस्सा ट्रॉली के नीचे आ गया। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव ट्रैक्टर ट्रॉली और कार के बीच फंस गए। कार चकनाचूर हो गई।

शवों को निकालने का चल रहा काम

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। ग्रामीणों की मदद से कार को कटर से काटना शुरू कर दिया गया है ताकि बीच में फंसे शवों को बाहर निकाला जा सके। वहीं, इस हादसे से आस-पास अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल मौजूद है। कार को ट्रॉली से निकालने के बाद क्रेन की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की सही पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि, सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें