गुना नगरपालिका में गर्लफ्रेंड पंत की लगी ड्यूटी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
गुना

शहर की जनगणना करेगी 'गर्लफ्रेंड', गुना में नगरपालिका का अजीबोगरीब फरमान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर

Madhya Pradesh के गुना नगर पालिका के जनगणना ड्यूटी आदेश में “प्रेमिका पंत” का नाम गलती से “Girlfriend” लिखे जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा में आ गया।

अक्षय साहू

Girlfriend Perform Census Duty in Guna: सरकारी दफ्तरों में ‘बाबूगीरी’ और टाइपिंग मिस्टेक के किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के गुना नगर पालिका से आया एक ताजा आदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जनगणना की तैयारियों के बीच जारी इस सूची ने लोगों को गंभीर काम से ज्यादा हंसी-मजाक का मौका दे दिया है।

दरअसल, नगर पालिका की ओर से जनगणना 2026 के दूसरे चरण के लिए 36 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत गांधी वोकेशनल कॉलेज में 17 से 19 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी के लिए एक आधिकारिक सूची जारी की गई, जिसमें कर्मचारियों के नाम और उनकी ड्यूटी का विवरण शामिल था।

गर्लफ्रेंड को मिली जनगणना की ड्यूटी

लेकिन इस सूची की सबसे ज्यादा चर्चा सीरियल नंबर 5 पर दर्ज एक नाम को लेकर शुरू हो गई। वहां कर्मचारी के नाम के रूप में “गर्लफ्रेंड पंत” लिखा हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं, उनकी यूजर आईडी में भी ‘Girlfriend’ शब्द शामिल था। सरकारी दस्तावेज में इस तरह का नाम देखकर लोग हैरान रह गए और यह सूची तेजी से वायरल हो गई। जैसे ही मामला सोशल मीडिया तक पहुंचा, जांच शुरू हुई तो एक दिलचस्प सच सामने आया। बताया गया कि संबंधित कर्मचारी का असली नाम प्रेमिका पंत है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने “प्रेमिका” शब्द का अंग्रेजी अनुवाद गलत तरीके से “Girlfriend” कर दिया, जिसके चलते यह अजीबोगरीब एंट्री सूची में शामिल हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सरकारी आदेश

इस गलती के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकारी आदेशों को जारी करने से पहले ठीक से जांच या प्रूफरीडिंग नहीं की जाती। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसे एक साधारण टाइपिंग एरर या लिपिकीय गलती बताया जा रहा है।

फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे मजेदार लापरवाही बता रहा है तो कोई सिस्टम की गंभीर चूक मान रहा है। लेकिन इतना तय है कि गुना नगर पालिका के इस आदेश ने जनगणना की तैयारियों से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

UNGA में संबोधन से पहले वर्ल्ड लीडर से एस जयशंकर की मुलाकात, खाड़ी संकट से उबरने की कवायद

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश