ठाणे से झारखंड का 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 10 दिनों से ठाकुरली में छिपा बैठा था आरोपी

Naxalite Arrested in Thane: महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे के ठाकुरली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय सरजू यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 10 दिनों से यहां छिपा हुआ था।
Maharashtra ATS
महाराष्ट्र एटीएसप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली संजय सरजू यादव गिरफ्तार

  • महाराष्ट्र एटीएस और झारखंड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में ठाकुरली से गिरफ्तारी।

  • पिछले 10 दिनों से ठाणे के एक गुप्त ठिकाने पर छिपकर रह रहा था नक्सली।

Jharkhand 10 Lakh Bounty Naxalite Arrested in Thane: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने ठाणे जिले के ठाकुरली इलाके से झारखंड पुलिस के 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान संजय सरजू यादव उर्फ गोदाराम यादव (45) के रूप में हुई है। मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगण गांव का रहने वाला संजय सरजू यादव नक्सल संगठन में जोनल कमिटी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

महाराष्ट्र एटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुख्ता इनपुट मिला था कि झारखंड पुलिस द्वारा वॉन्टेड और 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली ठाणे जिले के घनी आबादी वाले ठाकुरली इलाके में लंबे समय तक छिपने की नीयत से शरण लिए हुए है।

सूचना मिलते ही एटीएस के उच्चाधिकारियों ने तुरंत अपनी लोकल यूनिट को अलर्ट किया और जमीन पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया। एटीएस की विशेष टीम ने बिना कोई वक्त गंवाए ठाकुरली क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई और सूचना की सत्यता की पुष्टि की।

Maharashtra ATS
नासिक TCS धर्मांतरण मामले में ट्विस्ट: AIMIM नेता इम्तियाज जलील का आरोपियों में नाम! SIT की जांच से हड़कंप

ठाकुरली में पिछले 10 दिनों से काट रहा था फरारी

पुष्टि के बाद एटीएस ने ठाकुरली स्थित संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी देकर ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पुलिस और सुरक्षा बलों की नजरों से बचने के लिए पिछले 10 दिनों से ठाणे जिले के इसी इलाके में छिपकर अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। वह यहां रहकर अपने नेटवर्क को फिर से संगठित करने या सुरक्षित ठिकाना तलाशने की फिराक में था।

Maharashtra ATS
अमित शाह के बाद शरद पवार से मिले प्रफुल पटेल, NCP विलय की अटकलें तेज, 10 नवंबर के बाद होगा सियासी खेला?

झारखंड पुलिस को सौंपा गया आरोपी

महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद, महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी आधिकारिक सूचना झारखंड पुलिस को दी। कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आरोपी संजय सरजू यादव को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

झारखंड पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है, जहां उससे राज्य में हुए कई नक्सली मामलों, हथियारों की तस्करी और अन्य सहयोगियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। इस गिरफ्तारी को सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

- नवभारत लाइव के लिए ठाणे से अखिलेश तिवारी की रिपोर्ट