आरोपी निधि साहू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

रील में देखा मर्डर का आइडिया...जीजा को साली ने उतारा मौत के घाट, ज्वेलरी गिरवी रख दी सुपारी

Madhya Pradesh Crime News: नरसिंहपुर में एक युवक की उसकी साली ने सुपारी देकर हत्या कराई; पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, हत्या का कारण अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग बताया गया।

अक्षय साहू

Narsinghpur Murder Case: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक रूह कांपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक को उसकी साली ने सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस पिछले कई दिनों से इस मामले की जांच में जुटी था और अंतत: उन्होंने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की साली सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या का पीछे का कारण पहले का अवैध प्रेम संबंध और उसके बाद ब्लैकमेलिंग बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि 25 अक्टूबर को सृजन साहू नामक व्यक्ति जलशा होटल के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। तीन विशेष टीमों ने मिलकर जांच की, जिसके बाद दो आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

जीजा के ब्लैकमेल से थी परेशान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सृजन साहू को जंगल में ले जाकर चाकू से हत्या की और शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया। आरोपी निधि साहू ने बताया कि सृजन साहू उससे अवैध संबंध रखता था और शादी से पहले के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। निधि, जिसकी शादी पांच महीने पहले हुई थी, इस संबंध से पीछा छुड़ाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, निधि ने सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स देखकर हत्या की साजिश रची। उसने दो चाकू खरीदकर बिस्तर के नीचे छिपा लिए थे। इसके बाद उसने अपने परिचित साहिल को 50 हजार रुपए में सुपारी दी, जिसमें 10 हजार एडवांस और बाद में अपने सोने के कान के गहने भी शामिल थे।

जंगल में पत्थरों के नीचे छिपाया शव

25 अक्टूबर की दोपहर, निधि ने सृजन साहू को घूमने के लिए बुलाया। वे एक शिफ्ट कार में जंगल की ओर गए। कार में यात्रा के दौरान निधि ने सृजन की गर्दन पर तीन बार चाकू से वार किया और साहिल ने भी हमला किया। हत्या के बाद शव को जंगल में पत्थरों के नीचे दबा दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मुगवानी थाना में गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद मृतक की मोबाइल लोकेशन जंगल में मिली। सीसीटीवी फुटेज में एक शिफ्ट कार में नकाब पहने महिला और पुरुष दिखाई दिए, जिन्हें निधि और साहिल के रूप में पहचाना गया। तीन विशेष टीमों और डॉग स्क्वाड की मदद से दिन-रात मेहनत कर शव और चाकू बरामद किए गए।

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए