- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Family Dispute Son Killed Father Crowbar Surrendered At Police Station
नागपुर में पारिवारिक विवाद, सब्बल से वार कर बेटे ने की पिता की हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Nagpur Crime News: नागपुर के पारडी में बेटे ने पिता की सब्बल से हत्या कर थाने पहुंच आत्मसमर्पण किया। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है।
- Written By: प्रिया जैस

क्राइम (डिजाइन फोटो)
Nagpur Murder Case: अपराधी युवक ने अपने ही पिता पर सब्बल से वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात पारडी के भांडेवाड़ी परिसर में हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पकड़ा गया युवक भांडेवाड़ी रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला पवन उर्फ नेगू आरमोरीकर (26) बताया गया।
मृतक नारायण दामोजी आरमोरीकर (52) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पवन के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 2 महीने पहले ही एक प्रकरण में जेल से बाहर आया था। एक ही मकान में पवन अपनी मां और बहन के साथ रहता है, जबकि नारायण एक खोली में अकेले रहते थे। कचरे से प्लास्टिक और लोहा चुनकर अपना उदर निर्वाह करते थे।
शराब पीने के लिए मांगे पैसे
उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, इसीलिए अक्सर सभी से गालीगलौज करते रहते थे। शराब पीने के लिए पवन से पैसे मांगते थे। मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे के दौरान उन्होंने पवन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पवन ने पैसे देने से इनकार किया तो गालीगलौज करने लगे। अक्सर गालीगलौज होने के कारण पवन बौखलाया हुआ था। उसने नारायण को घर से बाहर जाने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के विक्रोली पार्कसाइट में 13 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मीरा रोड से विरार तक दौड़ेगी मेट्रो-13, 17,725 करोड़ की परियोजना से लोकल ट्रेनों की भीड़ होगी कम
दुबई से मुंबई पहुंचे यात्रियों से 2.277 किलो सोना बरामद, सिगरेट पैकेट में छिपाया था गोल्ड पेस्ट
मुंबई के Sarvodaya Cooperative Bank पर आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, 98% जमाकर्ताओं की रकम सुरक्षित
यह भी पढ़ें – नागपुर में हाई अलर्ट! रामगिरी के साथ पूरे शहर की घेराबंदी, CP और कलेक्टर ने लिया जायजा, SRPF तैनात
परिसर में मची खलबली
नारायण ने घर से बाहर जाते समय भी पवन को जमकर गालियां दीं। गुस्से आगबबूला हुए पवन ने घर से सब्बल निकाला। कुछ दूरी पर ही उसने नारायण के सिर पर सब्बल से वार कर दिया। एक ही वार में नारायण ढेर हो गए। परिसर में खलबली मच गई। पवन खुद पारडी थाने पहुंचा। पिता पर सब्बल से वार कर जान से मारने की जानकारी दी। पुलिस भी सकते में आ गई। तत्काल उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पवन को गिरफ्तार किया गया।
Family dispute son killed father crowbar surrendered at police station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में इंसानियत शर्मसार! घायल युवक से मदद के नाम पर लूट, वाड़ी पुलिस का एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार
May 13, 2026 | 11:49 AMमंडला जिला अस्पताल की बदहाली पर जबलपुर हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब तलब
May 13, 2026 | 11:48 AMAmbulance Service MP: नन्हे यथार्थ के लिए ‘देवदूत’ बने सीएम मोहन, संवेदनशीलता से बची 5 माह के बालक की जान
May 13, 2026 | 11:48 AMShukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से बदलेंगे इन 5 राशियों के दिन, खूब बरसेगा प्यार, पैसा और लग्जरी
May 13, 2026 | 11:47 AMवर्धा में कैंसर के मामलों में 476% की भारी वृद्धि; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, तंबाकू छोड़ने की अपील
May 13, 2026 | 11:36 AMकिचन में बेहोश पड़े प्रतीक को कौन ले गया अस्पताल? कहां थी पत्नी अपर्णा? इस बीमारी से जूझ रहे थे Prateek Yadav
May 13, 2026 | 11:34 AMविरार में खौफनाक वारदात! RTI एक्टिविस्ट को माफियाओं ने पत्थरों से कुचलकर मारा, अवैध खदान के खिलाफ की थी शिकायत
May 13, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














