धार भोजशाला पर कोर्ट का फैसला 
धार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला में है मां वाग्देवी का मंदिर, हिंदू पक्ष की जीत; अब नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज!

Dhar Bhojshala News: MP हाईकोर्ट ने भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। वर्षों पुराने इस विवाद से जुड़ी 5 याचिकाओं और 3 हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई पूरी होने के बाद ये बड़ा फैसला दिया गया है।

सजल रघुवंशी

Dhar Bhojshala Case High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। वर्षों पुराने इस विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं और तीन हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई पूरी होने के बाद दो सदस्यीय खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आज यानी 15 मई को यह बड़ा फैसला आया है,  निर्णय को देखते हुए इंदौर और धार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार होने के कारण संवेदनशीलता और बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।

फैसले के बाद अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

हाईकोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद यह साबित हो गया है कि भोजशाला में मां वाग्देवी का मंदिर है, बता दें कि इस फैसले को हिंदू पक्ष की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर अब मुस्लिम और जैन पक्ष सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार होने से संवेदनशीलता और बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है।

फैसले के बाद क्या बोले विष्णु शंकर जैन

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वह अपना एक प्रत्यावेदन सरकार को दें। सरकार इस पर विचार करेगी कि उन्हें धार में एक वैकल्पिक भूमि दी जाए।

लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

बता दें कि इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। भोजशाला मामले में कोर्ट के फैसले के बाद परिसर के बाहर बने एक मंदिर में हिंदू पक्ष के लोग एकत्रित होकर जय श्री राम के नारा लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि संघर्ष की जीत हुई है। भगवा झंडा लहराए जा रहे हैं।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा