देवास फर्जी प्रमाण पत्र मामला  (सोर्स- नवभारत डिजाइन)
देवास

नवभारत की खबर का असर: देवास जिला अस्पताल में चल रहे फर्जी प्रमाण पत्र मामले में तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Navbharat Report Impact: देवास फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में कलेक्टर नेहा मीणा ने की बड़ी कार्रवाई। जांच दल ने अस्पताल पहुंचकर खंगाले डॉक्यूमेंट, डिजिटल रिकॉर्ड किए जब्त 3 दिन में मांगी रिपोर्ट।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • देवास के जिला अस्पताल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बड़ा एक्शन।

  • कलेक्टर नेहा मीणा ने संभाली जांच की कमान, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट।

  • कलेक्टर ने जांच के लिए चार सदस्यीय जिला स्तरीय टीम गठित की।

Dewas District Hospital Fake Certificate Case: मध्य प्रदेश के देवास जिले में चल रहे फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, नवभारत लाइव की रिपोर्ट और प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर नेहा मीणा ने मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय दल का गठन किया है।

इस जांच दल को विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में सौपने के निर्देश दिए गए हैं। नवभारत लाइव ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

पहले सात दिन में पेश करनी थी रिपोर्ट

दरअसल, देवास जिला अस्पताल पर जन्म प्रमाण पत्रों में, पहचान और यूनिक आईडी के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने और डिजिटल रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद 18 नवंबर को सीएमएचओ ने एक आदेश जारी कर जांच कमेटी गठित की थी। पहले समिति को यह जांच रिपोर्ट सात दिन के अंदर पेश करनी थी लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए नेहा मीणा ने खुद इसकी जांच कराने का निर्णय लिया।

यहां क्लिक कर पढ़ें हमारी पुरानी रिपोर्ट...

देवास से मोहनिश वर्मा की रिपोर्ट का असर

20 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय ने जारी किया आदेश

दरअसल, कलेक्टर कार्यालय ने 20 नवंबर को आदेश जारी किया। जिसके तहत चार सदस्यीय दल बनाया गया। इस दल में नगरीय तहसीलदार देवास को जांच अधिकारी बनाया गया, सीएमएचओ को सहायक जांच अधिकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी और जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को सदस्य बनाया गया। इसी टीम को तीन के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करनी है।

जिला अस्पताल पहुंची टीम ने खंगाले दस्तावेज

कलेक्टर नेहा मीणा के आदेश के बाद विशेष जांच दल जिला अस्पताल की जन्म-मृत्यु ब्रांच में पहुंचा। यहां पर अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक, जांच से पहले ही संबंधित विभाग में दस्तावेजों में बदलाव की कोशिश किए जाने की बात सामने आई। इस पर जांच दल ने जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर जमकर फटकार लगाई। टीम ने मुख्य दस्तावेजों के साथ रिकॉर्ड रजिस्टर और कंप्यूटर में मौजूद डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया है।

फिलहाल जिला प्रशासन द्वारा जब्त किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड की जांच जारी है। तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद मामले कार्रवाई की दिशा स्पष्ट होगी। नवभारत लाइव इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।

देवास से मोहनिश वर्मा की रिपोर्ट...

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज