दतिया पहुंचे सीएम योगी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दतिया

दतिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के किए दर्शन

Pitambara Peeth Darshan: UP के CM योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे। उन्होंने पीताम्बरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन किए और वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रीतेश जैन

Yogi Adityanath Datia Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष विमान से दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सीधे पीताम्बरा पीठ पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

सीएम योगी ने किए मां बगलामुखी के दर्शन

पीताम्बरा पीठ में योगी आदित्यनाथ ने मां बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक सद्भाव तथा नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की। उनकी यात्रा को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही भी नियंत्रित रखी गई।

भगवान शिव का किया जलाभिषेक

पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाभारतकालीन माने जाने वाले वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश तथा देश की खुशहाली की कामना की।

ललितपुर के लिए रवाना हुए सीएम योगी

धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के ललितपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर दतिया में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह मुस्तैद रहीं। मुख्यमंत्री के आगमन से पीताम्बरा पीठ और वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?