देव दिवाली दतिया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
दतिया

काशी की तरह मध्य प्रदेश के दतिया में भी मनाई जाती है Dev Diwali, असंख्य दीपों से जगमगाता है पीताम्बरा शक्तिपीठ

Dev Diwali Datia: दतिया के मां पीतांबरा शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाई जाती है देव दिवाली, पवित्र हरिद्रा कुंड में प्रज्वलित हुए 21 हजार दीप, अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा सरोवर।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • दतिया के मां पीतांबरा शक्तिपीठ में कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई गई देव दिवाली।

  • मंदिर परिसर के हरिद्रा कुंड में प्रज्वलित किए गए करीब 21 हजार दीप।

  • देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन कर किया दीपदान।

Dev Diwali Deepotsav Pitambara Peeth Datia: उत्तर प्रदेश के काशी की देव दिवाली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के दतिया में मां पीतांबरा शक्तीपीठ में भी देव दिवाली मनाई जाती है।

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दिवाली का पर्व बड़े की श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दतिया के मां पीतांबरा शक्तिपीठ में मनाया गया।

21 हजार दीप प्रज्वलित

देव दिवाली के इस पावन अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त मां बगलामुखी के दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा के चरणों में दीप अर्पित कर दीपदान किया। वहीं मंदिर परिसर में बने हरिद्रा कुंड में करीब 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा सरोवर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

क्या है देव दीपावली की मान्यता

दरअसल, काशी और देश में अलग-अलग जगह दीप दिवाली मनाई जाती है। दतिया जिले के प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दिवाली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता भी दीपावली मनाते हैं। इसी धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालु दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

दतिया के मां पीतांबरा शक्तिपीठ पर मनाई गई देव दिवाली

सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला होता है शुरू

देव दिवाली के अवसर पर सुबह से ही मां पीतांबरा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दूर-दराज से आए भक्तों ने माता के चरणों में दीप अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

दीपों से पूरा सरोवर अद्भुत और आलौकिक नजर आया

मंदिर परिसर स्थित पवित्र हरिद्रा कुंड में करीब 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। जैसे ही कुंड के आसपास दीपों की रोशनी फैली, पूरा सरोवर अद्भुत और अलौकिक नजर आने लगा। दीपों की जगमगाहट ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू